
1 / 7
दुनिया में बढ़ते ऊर्जा संकट और समुद्री रास्तों पर तनाव का लगातार रसोई गैस की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है. घरों की रसोई से लेकर होटल, ढाबों और उद्योगों तक LPG सिलेंडर हर जगह जरूरी बन चुका है. ऐसे में अलग-अलग देशों में गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल रहता है कि भारत, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका में कहां सबसे महंगी गैस मिल रही है.
भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की इतनी है कीमत

2 / 7
भारत में घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर फिलहाल दिल्ली में करीब 913 रुपये में मिल रहा है. वहीं छोटे परिवारों और अस्थायी जरूरतों के लिए 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर लगभग 339 रुपये में उपलब्ध है.
कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई होटल और ढाबों की चिंता

3 / 7
होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है. वहीं, कुछ हाई एफिशिएंसी सिलेंडर जैसे Nanocut और XtraTeJ की कीमत 3094 रुपये से 3225 रुपये तक बताई जा रही है. गैस के बढ़ते दामों का असर अब खाने-पीने के कारोबार पर बुरी तरह पड़ रहा है.
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा गैस?

4 / 7
पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च के आखिर तक घरेलू गैस सिलेंडर 4000 पाकिस्तानी रुपये से ऊपर पहुंच गया था, जबकि अप्रैल में इसकी कीमत करीब 4200 रुपये तक मानी जा रही है. कई जगहों पर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर 8000 रुपये तक बिकने की खबरें भी सामने आई हैं.
चीन में क्या है हाल?

5 / 7
चीन में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल है. सोशल मीडिया और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां एक सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करीब 160 युआन खर्च करने पड़ रहे हैं. भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 2100 से 2200 रुपये के बीच बैठती है.
अमेरिका में कितने की मिल रही है गैस?

6 / 7
अमेरिका में भारत की तरह घरेलू LPG सिलेंडर का चलन कम है. वहां ज्यादातर घरों में पाइपलाइन से नैचुरल गैस सप्लाई होती है या बड़े प्रोपेन टैंक का इस्तेमाल किया जाता है. अगर भारतीय 14 किलो सिलेंडर के हिसाब से तुलना करें, तो अमेरिका में उतनी गैस के लिए करीब 2500 से 3500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.
अलग-अलग देशों में अलग है गैस की कीमत

7 / 7
हर देश में LPG गैस की कीमत वहां की ऊर्जा नीति, टैक्स, आयात लागत और स्थानीय सप्लाई पर निर्भर करती है. भारत में अभी भी कई देशों के मुकाबले घरेलू गैस अपेक्षाकृत सस्ती मानी जाती है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में वैश्विक हालात का असर गैस कीमतों पर और ज्यादा देखने को मिल सकता है.
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.(Image: AI/Pexels)