
1 / 8
दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे महंगे और लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट के लिए भी जानी जाती है. यहां लुटियंस जोन में बने आलीशान बंगले किसी महल से कम नहीं लगते. चौड़ी सड़कें, हरियाली और हाई-प्रोफाइल पड़ोस इस इलाके को बेहद खास बनाते हैं. इसी इलाके में मौजूद है दिल्ली का सबसे महंगा घर जिसकी कीमत हर किसी को हैरान कर देती है.
किसके नाम है दिल्ली का सबसे महंगा घर?

2 / 8
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के सबसे महंगे घर की मालकिन DLF चेयरमैन KP Singh की बेटी रेणुका तलवार हैं. उनका यह सुपर लग्जरी बंगला राजधानी के बेहद पॉश इलाके पृथ्वीराज रोड पर स्थित है, जिसकी कीमत करीब ₹453 करोड़ बताई जाती है.
क्यों इतना खास है ये बंगला?

3 / 8
यह बंगला सिर्फ कीमत की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने शानदार डिजाइन और लग्जरी सुविधाओं के कारण भी चर्चा में रहता है. बड़े-बड़े लॉन, प्राइवेट एरिया
कितने बड़े एरिया में फैला है यह आलीशान घर?

4 / 8
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रॉपर्टी करीब 4,925 वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट पर बनी हुई है. वहीं इसका बिल्ट-अप एरिया लगभग 1,189 वर्ग मीटर बताया जाता है. इतनी बड़ी जगह में बना यह बंगला किसी शाही महल जैसा नजर आता है.
घर के अंदर मिलती हैं बेहद लग्जरी सुविधाएं

5 / 8
इस सुपर लग्जरी बंगले में 6 बड़े बेडरूम, विशाल लिविंग एरिया और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. घर का इंटीरियर बेहद प्रीमियम बताया जाता है, जिसमें आराम और लग्जरी का खास ध्यान रखा गया है.
किससे खरीदा गया था यह बंगला?

6 / 8
जानकारी के मुताबिक, रेणुका तलवार ने यह आलीशान प्रॉपर्टी TDI Infracorp के एमडी कमल तनेजा से खरीदी थी. उस समय इस डील ने दिल्ली के रियल एस्टेट बाजार में काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
परिवार के पास हैं और भी महंगे बंगले

7 / 8
रिपोर्ट्स के अनुसार, KP Singh परिवार के पास दिल्ली में कई और महंगी प्रॉपर्टी भी मौजूद हैं. उनके दो अन्य बंगले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित बताए जाते हैं, जो राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में गिने जाते हैं.
रियल एस्टेट जगत में बड़ा नाम हैं रेणुका तलवार

8 / 8
रेणुका तलवार को भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर का बड़ा नाम माना जाता है. उनके पति जीएस तलवार DLF में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके थे. माना जाता है कि कंपनी के कई बड़े फैसलों में रेणुका की अहम भूमिका रहती है. (Image: Social Media/Pexels)