
1 / 6
इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच में पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा है, हालात कुछ समय में इतने बिगड़ गए हैं कि मिडिल ईस्ट के कई देश इस जंग में घसीटे जा रहे हैं. लेकिन आज हम आपको ईरान की 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंग, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाया था.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री मुमताज का आता है. उनका जन्म 31 जुलाई 1947 को हैदराबाद में हुआ था. दरअसल, मुमताज के माता-पिता ईरानी थे. मुमताज ने बॉलीवुड में 'खिलौना', 'दो रास्ते' और 'ब्रह्मचारी' जैसी कई सारी फिल्मों में काम किया है.

3 / 6
दूसरे स्थान पर ईरानी एक्ट्रेस मरियम जकारिया का नाम आता है. मरियम ने 2009 में बॉलीवुड में कदम रखा था उन्होंने सेट वेट, लेज, कोक जैसे कई ब्रांड के ऐड में काम किया था. इतना ही नहीं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के साथ फिल्म 'एजेंट विनोद' में भी काम किया है.

4 / 6
तीसरे नंबर पर निगार खान का नाम आता है. निगार बॉलीवुड में ज्यादातर आइटम सॉन्ग और छोटे रोल में नजर आई है. निगार खान एक ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल है. उन्होंने बॉलीवुड में साल 2004 में आई फिल्म 'रुद्राक्ष' से कदम रखा था.

5 / 6
चौथे स्थान पर मंदाना करीमी का नाम काबिज है. मंदाना करीमी का जन्म 19 मई 1988 को तेहरान-ईरान में हुआ था. मंदाना ने साल 2015 में फिल्म 'रॉय' साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद मंदाना बॉलीवुड फिल्म 'भाग जॉनी' में अहम किरदार निभाते हुए नजर आईं थी.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम एल्नाज नोरौजी का आता है. उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में ही कर दी थी. एल्नाज ने बॉलीवुड वेब सीरीज 'सीक्रेट गेम्स' में जोया का रोल प्ले किया है. इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था