
1 / 6
प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' थिएटर में 9 जनवरी को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने ओपनिंग कमाल की करी है. हालांकि, इस मूवी को दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलता हुआ नहीं दिख रहा है. 'द राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. आपको भी हॉरर कॉमेडी फिल्मे देखने पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्मे लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2 / 6
लिस्ट में पहले नंबर पर 'Chandramukhi' का नाम आता है. इसे साल 2005 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म की कहानी एक NRI के आसपास घूमती हुई दिखाई गई है. आपको यह फिल्म डराती भी है और हसाती भी है. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

3 / 6
दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'Bhool Bhulaiyaa' का नाम शामिल है. यह फिल्म देखने काफी मजा आता है. यह मूवी आपको कई जगहों पर इतना डरा देती है मानो जान ही निकाल देगी. वहीं कई जगहों पर इतना हसा देगी की आपके पेट में दर्द होने लगेगा. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी. आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

4 / 6
तीसरे नंबर पर 'भूतनाथ' का नाम आता है. इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन ने एक भूत का किरदार निभाया है. वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जूही चावला भी नजर आई है. यह फिल्म आपको हसाएगी भी और डराएगी भी. इसे साल 2008 में रिलीज किया गया था.आप इसे जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

5 / 6
चौथे स्थान पर 'Kanchana' का काबिज है. यह एक साउथ की फिल्म है, जिसे देखकर आपको हंसी के साथ-साथ डर भी लेगा. इसे साल 2011 में रिलीज किया गया था. Kanchana फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'स्त्री' का आता है. यह फिल्म साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी, जिसने कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया था. इस मूवी में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थी.आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.