
1 / 6
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हीरोइन मौजूद हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्री फिल्मों के अलावा बिजनेस, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य क्षेत्रों से करोड़ रुपये छाप रही हैं. आज हम आपको इस स्टोरी में हिंदी सिनेमा की उन 5 हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जो कमाई के मामले में टॉप पर हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम जूही चावला का आता है. जूही चावला बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री में शामिल है. उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद किया करते थे. हालांकि जूही अब फिल्मों से किनारा कर चुकी हैं. हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक जूही के पास 4600 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. इतना ही नहीं जूही चावला शाहरुख खान के साथ मिलकर आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की मालिक भी हैं.

3 / 6
दूसरे नंबर पर ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आता है. दरअसल फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या के पास कुल 900 करोड़ की संपत्ति है. बता दें कि ऐश्वर्या इन दिनों फिल्मों से काफी दूरी बनाई हुई है. लेकिन वो अब भी ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई कर रही है.

4 / 6
तीसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आपको बता दें कि प्रियंका सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कई तरह के बिजनेस को भी रन करती है.टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की कुल नेटवर्थ 650 करोड़ के करीब है.

5 / 6
चौथे नंबर पर आलिया भट्ट का नाम आता है. आलिया ने सबसे कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर लिया है. बता दें कि आलिया भट्ट ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया के पास लगभग 550 करोड़ की मालकिन हैं.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम दीपिका पादुकोण का आता है. दीपिका की एक्टिंग को लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद करते हैं. बता दें कि दीपिका एक्टिंग के साथ साथ एक ब्यूटी ब्रांड भी चलाती हैं. रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका के पास लगभग 415 करोड़ की कुल संपत्ति है.