
1 / 12
Top 10 Hotstar Specials: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की उस स्पेशल फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सस्पेंस-थ्रिल का जबरदस्त डोज है. ये वो सीरीज हैं, जो किसी का भी दिमाग हिलाकर रख देंगी. देखिए लिस्ट.

2 / 12
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज को रिलीज किया जाता है. इसमें कई तो ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार होती हैं. ऐसे में आज जियो हॉटस्टार स्टार की स्पेशल सीरीज और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिल है. ये वो सीरीज हैं, जो किसी का भी दिल दिमाग हिलाकर रख देंगी. चलिए बताते हैं उन मूवीज और सीरीज के बारे में. (Photo- IMDb)

3 / 12
जियो हॉटस्टार की सीरीज 'स्पेस जेन' को 23 जनवरी, 2026 को स्ट्रीम किया गया. ये एक हिंदी सीरीज है, जो जियो हॉटस्टर की स्पेशल कैटगरी में मार्क है. ये एक साई-फाई सच्ची घटना से प्रेरित सीरीज है. इसमें श्रिया सरन, नकुल मेहता और गोपाल दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें 5 एपिसोड हैं. (Photo- IMDb)

4 / 12
LBW: Love Beyond Wicket एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी रंगन (विक्रांत) नामक एक पूर्व क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें 28 एपिसोड हैं. (Photo- IMDb)

5 / 12
माधुरी दीक्षित की सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. यह कहानी एक 25 साल पहले की जेल में बंद सीरियल किलर की है, जिसके पैटर्न (कॉपीकैट) को अपनाकर मुंबई में फिर से मर्डर शुरू होते हैं.पुलिस कत्लों की गुत्थी सुलझाने के लिए उसे जेल से बाहर लाती है. (Photo- IMDb)

6 / 12
'फार्मा' एक मलयालम मेडिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जो केपी विनोद (निविन पॉली) नामक एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की कहानी बताती है. यह सीरीज कॉर्पोरेट लालच और एक 'चमत्कारी' दवा, काइडॉक्सिन, के घातक दुष्प्रभावों के पीछे के मेडिकल माफिया को उजागर करती है, जो नैतिक संघर्ष और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रित है. (Photo- IMDb)

7 / 12
अदिति पोहनकर की सीरीज 'जिद्दी इश्क' एक रोमांटिक-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो मेहुल (अदिति पोहनकर) की कहानी है, जो अपने से बड़े ट्यूटर शेखर (परमब्रत चट्टोपाध्याय) से एकतरफा प्यार करती है. इसमें एक दमदार स्टोरी को दिखाया गया है. (Photo- IMDb)

8 / 12
'नाडु सेंटर' एक तमिल स्पोर्ट्स-ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी बास्केटबॉल खिलाड़ी पीके (PK) के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके कुल 17 एपिसोड हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. (Photo- IMDb)

9 / 12
'सर्च: द नैना मर्डर केस' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है. इसमें 6 एपिसोड हैं. सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा हैं, जो पुलिस अफसर के रोल में हैं. इसमें वो एक कॉलेज छात्रा, नैना की हत्या की जांच करती हैं. (Photo- IMDb)

10 / 12
काजोल की सीरीज 'ट्रायल 2' में प्यार, कानून और धोखा की कहानी को दिखाया गया है. इसमें 6 एपिसोड हैं. ये एक कोर ड्रामा सीरीज है. (Photo- IMDb)

11 / 12
साइब आतंकवाद पर आधारित 'स्पेशल ऑप्स 2' भी जियो हॉटस्टार की स्पेशल सीरीज है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल खतरों को दिखाया गया है. (Photo- IMDb)

12 / 12
'सलाकार' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है. यह कहानी अधीर दयाल (नवीन कस्तूरिया) नामक एक RAW एजेंट की है. (Photo- IMDb)