
1 / 9
The Hunting Party Best Crime Thriller Series: कुछ लोगों को क्राइम से जुड़ी फिल्में और सीरीज देखने का बड़ा शौक होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो Jio Hotstar पर यह टीवी सीरीज जरूर देखें. खतरनाक हत्यारों और गोलियों की धाय धाय से दिमाग हिल जाएगा.

2 / 9
कुछ फिल्में और सीरीज सस्पेंस और थ्रिल से भरी होंती हैं. मगर कुछ लोगों को क्राइम सीन्स बड़े मजेदार लगते हैं. हत्या होना और उसकी जांच पड़ताल के दौरान होती घटनाएं, कई लोगों को बड़ी रोचक लगती हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 9
ऐसी ही एक टीवी सीरीज, जो पार्टी में होने वाले क्राइम पर आधारित है. हर वक्त बदलते लोगों के मुखौटे और जज़बात आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं. यह सीरीज सीरियल किलिंग और हत्यारों पर आधारित है. इस जबरदस्त सीरीज का नाम है- The Hunting Party. (Credit- Pinterest)

4 / 9
इस सीरीज की कहानी में एक गुप्त जेल में अचानक विस्फोट हो जाता है. इससे देश के सबसे खतरनाक सीरियल किलर और हत्यारे बाहर आ जाते हैं. ये हत्यारे इतने खूंखार हैं कि समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं. अब इनसे निपटने के लिए एक खास टीम बनाई जाती है.(Credit- Pinterest)

5 / 9
इसमें पूर्व FBI प्रोफाइलर बेक्स (मेलिसा रोक्सबर्ग) और कुछ सैनिक, जासूस तथा एजेंट शामिल हैं. इनकी जिम्मेदारी है इन खतरनाक किलरों को दोबारा पकड़ना, इससे पहले कि वे फिर से लोगों की जान लें. कहानी में सिर्फ शिकार नहीं है, बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र भी छिपा है.(Credit- Pinterest)

6 / 9
जेल में क्या हो रहा था? विस्फोट किसने करवाया? ये सवाल दर्शकों को बांधे रखते हैं. हर एपिसोड में एक नया किलर आता है, जैसे डॉक्टर, मसाज करने वाली हत्यारी, या परिवारों को निशाना बनाने वाला पागल. (Credit- Pinterest)

7 / 9
सीरीज में गोलियों की धाय-धाय, तेज पीछा, और खतरनाक सामना देखने को मिलता है. टीम को हर किलर के पीछे भागना पड़ता है, जो अलग-अलग तरीके से मारते हैं. कभी कोई किलर अपनी पीड़ितों को राल में जमा करता है, तो कोई औरतों को टारगेट करता है. ये सब देखकर दिल की धड़कन बढ़ जाती है.(Credit- Pinterest)

8 / 9
पहला सीजन 2025 में आया, जिसमें कई एपिसोड थे. अब दूसरा सीजन 2026 में चल रहा है। कुल मिलाकर अभी तक कई एपिसोड आ चुके हैं, और हर हफ्ते नए एपिसोड NBC पर आते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि कहानी थोड़ी predictable है, लेकिन एक्शन और सस्पेंस इतना तेज है कि बोर नहीं होने देते. (Credit- Pinterest)

9 / 9
इसमें "Criminal Minds" की गहराई में जाकर किरदारों को निखारा गया है. इसमें अभी तक कुल 19 एपिसोड्स हैं और इसे 6.6 IMDb रेटिंग मिली है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं. अगर आप क्राइम थ्रिलर जैसी सीरीज के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. (Credit- Pinterest)