
1 / 11
The 50: कलर्स का रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में सोशल मीडिया से लेकर टीवी के स्टार्स तक अपनी पर्सनैलिटी दिखाते नजर आ रहे हैं. फैंस भी इन सितारों के मजबूत गेम को काफी पसंद कर रहे हैं. आज हम आपको उन सितारों की बात बताने जा रहे हैं जो शो में काफी पॉपुलर हैं और इनकी नेटवर्थ भी काफी हाई है.

2 / 11
प्रिंस नरूला 'द 50' मजबूत प्लेयर्स में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस सितारे की नेटवर्थ 45 करोड़ है. वहीं एक्टर ने ये दौलत बिग बॉस, रोडिज और स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शोज से कमाई है.

3 / 11
रजत दलाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल की नेटवर्थ 16.8 से 17 करोड़ है. रजत फिटनेस कोचिंग, सोशल मीडिया कंटेंट और ब्रांड स्पॉन्सरशिप से पैसे कमाते हैं.

4 / 11
फिल्मों में नजर आने वालीं अर्चना गौतम भी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं. बिग बॉस में नजर आने वालीं एक्ट्रेस की नेटवर्थ 15-20 करोड़ रुपये के बीच है. एक्ट्रेस मॉडलिंग, एक्टिंग और विज्ञापन जगत से ये कमाई करती हैं.

5 / 11
युविका चौधरी भी इस शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं. प्रिंस नरूला की वाइफ और एक्ट्रेस की नेटवर्थ 10-15 करोड़ रुपये है. युविका टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं.

6 / 11
टीवी के जाने-माने एक्टर करण पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. करण का गेम भी शो में ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्टर की नेटवर्थ 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच है.

7 / 11
निक्की तंबोली भी जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं. बिग बॉस से ऑडियंस के दिलों में छाने वालीं निक्की की नेटवर्थ 15-20 करोड़ रुपये है. सोशल मीडिया पर भी निक्की तंबोली काफी एक्टिव रहती हैं.

8 / 11
हरियाणा की जानी-मानी स्टार सपना चौधरी का नाम भी पॉपुलर कंटेस्टेंट में एक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये है. सपना डांसिंग, म्यूजिक वीडियो और टीवी प्रोग्राम से कमाई करती हैं.

9 / 11
श्रुतिका अर्जुन भी 'द 50' की जानी-मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वालीं श्रुतिका अर्जुन की नेटवर्थ 42 करोड़ है. वहीं एक्ट्रेस बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.

10 / 11
जैकी श्रॉफ की लाडली बेटी कृष्णा श्रॉफ भी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. कृष्णा की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है. वहीं कृष्णा फिटनेस से जुड़े कार्यक्रमों और ब्रांड एंडोर्समेंट से ये कमाई करती हैं. साथ ही कृष्णा कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

11 / 11
फैसल शेख भी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. फैसल की नेटवर्थ 41-42 करोड़ रुपये के बीच है. फैसल सोशल मीडिया के जाने-माने इंफ्लुएंसर हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमाई करते हैं.