
1 / 8
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी के 4 ओवर (16 से 20 ओवर) पूरी तरह बल्लेबाजों के लिए माने जाते हैं, जिसमें जमकर चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है और मैच का रुख पलट जाता है. आइए नजर डालते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है.

2 / 8
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांच के चरम पर है और सेमीफाइनल के टिकट के लिए सुपर-8 की जंग जारी है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने चौकों और छक्कों की ऐसी बारिश की है कि कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. खासकर मैच के अंतिम ओवरों (16-20 ओवर) यानी डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों का एक अलग ही रूप देखने को मिला है.

3 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कुछ बल्लेबाजों ने डेथ ओवर्स में जमकर चौके-छक्के बरसाए और अपनी टीम के लिए मैच विनिंग रन बनाए है. इस एडिशन के टॉप फिनिशर्स की लिस्ट में भारत का भी एक खिलाड़ी शामिल है. तो चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.

4 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स हैं. जैक्स ने 16-20 ओवर के बीच सबसे ज्यादा 114 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 215.09 का रहा. आंकड़े साफ बता रहे हैं कि इस सीजन में डेथ ओवरों के असली ‘बॉस’ वही रहे हैं.

5 / 8
इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे का है. दुबे ने डेथ ओवरों में 190.38 के स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं और टीम इंडिया के लिए तेजी से रन जोड़े हैं. वह इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 5 मैचों में 158 रन बना चुके हैं.

6 / 8
अमेरिका के बल्लेबाज शुबम रांजने इस टी20 वर्ल्ड कप में डेथ ओवरों में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने डेथ ओवर्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 92 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा, जो काफी शानदार है.

7 / 8
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भी डेथ ओवरों में कमाल किया है. उन्होंने अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 195.23 रहा, जिससे टीम को आखिरी ओवरों में अहम बढ़त मिली.

8 / 8
नेपाल के युवा ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने डेथ ओवर्स में 74 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 264.28 का रहा. उनका आक्रामक अंदाज डेथ ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हुआ.