
1 / 6
IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेले जाएगा. पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस मैच पर बनी रहेंगी. टी20 विश्व कप का इतिहास उठाकर देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा पाकिस्तान पर भारी ही रहा है लेकिन इस बार पाकिस्तान की टीम स्पिन आर्मी के साथ विश्व कप में उतरी है. टीम के पास एक से बढ़कर एक स्पिन गेंदबाज हैं जो मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. यूएसए के खिलाफ हुए मैच में भी इसी स्पिन गेंदबाजी के दम पर ही पाक टीम ने आसान जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम इंडिया को इन 5 नामों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी.

2 / 6
इस टी20 विश्व कप से पाकिस्तान की टीम में वापसी कर रहे 27 साल के शादाब खान की फिरकी टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकती है. उन्होंने अब तक खेले 119 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 120 विकेट चटकाए हैं. शादाब पावरप्ले में भी गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं. ऐसे में अगर वो 15 फरवरी को मैच में खेलते हैं तो भारतीय बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना होगा.

3 / 6
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद भी अपनी फिरकी के दम पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं. साल 2024 में पाक टीम के लिए टी20 में डेब्यू करते हुए धूम मचा रखी है. अब तक खेले 36 मैचों में वो 45 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. टीम इंडिया के खिलाफ खेले 3 मैचों में उन्होंने केवल 2 विकेट ही लिए है.

4 / 6
23 साल के युवा स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब गेंदबाजी करते हुए शानदार लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए हैं. एशिया कप 2025 में वो भारतीय बल्लेबाजों के लिए दिक्कत बनकर सामने आए थे. इसी के साथ बल्ले से भी बड़े-बड़े हिट लगाना जानते हैं.

5 / 6
पाकिस्तान ने 31 साल के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज टी20 इंटरनेशनल में 93 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान वो 97 विकेट हासिल कर चुके हैं. भारत के खिलाफ 6 मैचों में वो 6 विकेट हासिल कर चुके हैं, इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.48 की रही है. भारत के खिलाफ मैच में अगर उनको खेलने का मौका मिलता है तो वो गेंद से मैच विनर साबित हो सकते हैं.

6 / 6
पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक इस समय क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं. उनके गेंदबाजी एक्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं आईसीसी की तरफ से उनको क्लीन चिट मिल चुकी है. अभी तक उन्होंने खेले 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. भारत के खिलाफ मैच में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है.