
1 / 9
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री मारी है. आइए जानते हैं सुपर-8 में भारत का मुकाबला कब और किससे होगा?

2 / 9
T20 World Cup 2026 Team India Super-8 Schedule: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. हालांकि, भारत का आखिरी लीग मैच अभी बाकी है, जो 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.

3 / 9
भारतीय टीम अब ग्रुप स्टेज को एक और शानदार जीत के साथ खत्म करना चाहेगी और अजेय रहकर सुपर-8 में उतरना चाहेगी. वहीं, अब सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है और भारत समेत चार टीमें अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सुपर-8 में टीम इंडिया कब और किससे भिड़ेगी?

4 / 9
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक चार टीमें सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं, जिसमें भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नाम शामिल है. आईसीसी ने पहले ही सीडिंग तय कर दी थी. भारत को X1, इंग्लैंड को Y1, साउथ अफ्रीका को X4 और वेस्टइंडीज को X3 सीड मिली है.

5 / 9
सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप X और Y में बांटा जाएगा. हर टीम तीन मैच खेलेगी और दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेले जाएंगे.

6 / 9
भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. ये मुकाबला पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाएगा, जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 की ट्रॉफी जीती थी.

7 / 9
भारत का दूसरा सुपर-8 मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम से होगा. दोनों ही टीमें अभी क्वालीफिकेशन की रेस में हैं.

8 / 9
भारत का तीसरा और आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. यहां मुकाबला होगा दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा. बता दें कि, टीम इंडिया के सभी सुपर-8 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेले जाएंगे.

9 / 9
टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 में कम से कम दो मैच जीतने ही होंगे. तीनों मुकाबले मजबूत टीमों के खिलाफ हैं, इसलिए छोटी-सी चूक भी भारी पड़ सकती है. गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताब डिफेंड नहीं कर पाई है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने इतिहास रचने का मौका भी है.