
1 / 7
India vs Zimbabwe: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म की चर्चा हर जगह हो रही है, क्योंकि वह पिछले 4 मैचों में 3 बार डक पर आउट हुए हैं. लेकिन फिनिशर रिंकू सिंह भी अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं और उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है. उनके आंकड़े देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

2 / 7
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतने वाली टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले मुकाबले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 111 रन पर ही ढेर हो गई.

3 / 7
इस मैच के बाद भारत की ओपनिंग जोड़ी की जमकर आलोचना हो रही है, खासकर अभिषेक शर्मा की, जो पिछले चार मैचों में 3 बार खाता तक नहीं खोल पाए. अभिषेक की जगह संजू सैममन को प्लेइंग में शामिल करने की चर्चा हो रही है. हालांकि, टीम इंडिया के लिए अभिषेक नहीं, बल्कि रिंकू सिंह सबसे बड़ी टेंशन बन गए हैं.

4 / 7
टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभा रहे रिंकू सिंह के आंकड़े भी कम नहीं चिंताजनक हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने जितनी गेंदें खेली, उससे भी कम रन बनाए हैं. टी20 में किसी भी बल्लेबाज के पास क्रीज पर टिकने के लिए ज्यादा समय नहीं होता. आजकल ओपनर भी पहले ही गेंद से बड़े हिट लगाने का सोचते हैं. ऐसे में फिनिशर की भूमिका और भी अहम हो जाती है, लेकिन रिंकू के हाल के प्रदर्शन ने फैंस को हैरान कर दिया है.

5 / 7
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 29 गेंदें खेलीं और सिर्फ 20 रन बनाए हैं. रिंकू ने यूएसए के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं, लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए.

6 / 7
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में रिंकू ने जिम्मेदाराना खेल नहीं दिखाया. केशव महाराज की गेंद पर उन्होंने लापरवाही से शॉट खेला और कैच आउट हो गए और खाता तक नहीं खोल सके. रिंकू के बल्ले से अभी तक बड़ी पारी नहीं देखने को मिली है और उनका फॉर्म इस समय टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है.

7 / 7
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चकवर्ती.