
1 / 6
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का शानदार आगाज किया लेकिन सुपर 8 के पहले ही मैच में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. 76 रनों की हार ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया है. सेमीफाइनल में टीम को अपनी जगह पक्की करने के लिए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी. इसी के साथ ये भी देखना होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम भी अपने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करे. टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री 5 खिलाड़ियों के ऊपर काफी हद तक निर्भर करेगी. इस खिलाड़ियों को सुपर 8 के बाकी मैचों में बड़ा धमाका करना होगा.

2 / 6
टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टी20 विश्व कप में खामोश ही रहा है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 15 रन बनाए है जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ही आए थे. इससे पहले 3 मैचों में वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. सुपर 8 के बचे हुए मैचों में उनका चलना टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी होगा.

3 / 6
वरुण चक्रवर्ती को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में काफी मार पड़ी. उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं. साउथ अफ्रीका के मैच में उन्होंने 4 ओवर में 47 विकेट खर्च किए और केवल एक विकेट लिया. सुपर 8 में उनको अपनी लय दोबारा हासिल करनी होगी नहीं तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

4 / 6
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में फ्लॉप रहे थे. बल्ले से वो केवल 18 रन बना पाए तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 45 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं मिल पाया. इस टूर्नामेंट में नामीबिया के खिलाफ मैच में ही अर्धशतक जड़ा था. सुपर 8 में उनका प्रदर्शन पर टीम इंडिया काफी हद तक निर्भर करेगी.

5 / 6
ईशान किशन इस टूर्नामेंट में अब तक कमाल के रंग में नजर आए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उन्होंने कमाल की पारी खेली थी. सुपर 8 में अगर टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो किशन का बल्ला गरजना जरूरी होगा. वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के सामने वो बड़ी पारी खेलते हुए नजर भी आ सकते हैं.

6 / 6
इस टूर्नामेंट में इंजरी के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेली पारियों में बेहद ही कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. भारत को एशिया कप जिताने के बाद से उनका बल्ला खामोश रहा है. सुपर 8 में उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है तो टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है.