
1 / 11
Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी स्टार रही हैं जिनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना था. एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से भी ऑडियंस का दिल जीता था. आज एक्ट्रेस की 8वीं डेथ एनिवर्सरी है. भले ही एक्ट्रेस आज हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं. चलिए एक्ट्रेस की 10 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताते हैं.

2 / 11
साल 1986 में आई 'नगीना' फिल्म एक्ट्रेस की आइकॉनिक फिल्म रही है. इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक नागिन का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

3 / 11
'लाडला' भी श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए. वहीं दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है.

4 / 11
अनिल कपूर और श्रीदेवी की 'मिस्टर इंडिया' साल 1987 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी कमाल की एक्टिंग से सबको दीवाना बना लिया था. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

5 / 11
श्रीदेवी की 'खुदा गवाह' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म के गाने आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

6 / 11
1989 में आई 'चांदनी' श्रीदेवी की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ ऋषि कपूर भी लीड रोल में थे. दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

7 / 11
साल 1997 में आई 'जुदाई' भी ऑडियंस की फेवरेट है. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ-साथ उर्मिला मातोंडकर और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.

8 / 11
'कर्मा' फिल्म में भी श्रीदेवी ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ-साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और दिलीप कुमार हैं. फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

9 / 11
श्रीदेवी की 'इंग्लिश विंग्लिश' भी आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. साल 2012 में आई इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की काफी तारीफ हुई थी. फिल्म के गाने भी खूब पॉपुलर हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

10 / 11
साल 2017 में आई 'मॉम' को भी ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में श्रीदेवी ने मां का किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

11 / 11
'रूप की रानी चोरों का राजा' भी आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 1993 में आई इस फिल्म में श्रीदेवी को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है.