WWE SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस का उत्साह अब चरम पर है. 1 और 2 अगस्त को रेसलिंग फैंस को मजा आने वाला है. पिछले कुछ सालों से इस शो का आयोजन दो दिन का हो रहा है. कंपनी ने कुल 12 मुकाबले बुक किए हैं. चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं. समर की सबसे बड़ी पार्टी में हर बार की तरह इस बार भी धोखा, वापसी और नए चैंपियन देखने को मिलेंगे. ट्रिपल एच ने तगड़े प्लान जरूर बनाए होंगे. यहां हम पांच चौंंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2026 में हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)
द रॉक की वापसी

2 / 6
सोचिए SummerSlam 2026 में द रॉक ने वापसी की तो क्या होगा. फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. एरीना का पूरा माहौल ही बदल जाएगा. वैसे रॉक का अब रिंग में आना बनता भी है. वो पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर 2026 के बाद से अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. दर्शक उनसे काफी गुस्से में हैं. रॉक को आकर सभी को खुश करना चाहिए. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की हार

3 / 6
समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार रोमन माने जा रहे हैं. कंपनी अंतिम समय में प्लान में बदलाव भी कर सकती हैं. रॉलिंस नए चैंपियन बनकर सभी को हैरानी में डाल सकते हैं. (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन का धोखा

4 / 6
समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. ये मैच काफी खतरनाक होगा. इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. मैच में लैसनर को पॉल हेमन द्वारा धोखा मिल सकता है. फेमी से हाथ मिलाकर हेमन पूरे वर्ल्ड को चौंका सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ का धोखा

5 / 6
समरस्लैम 2026 में सोलो सिकोआ, रॉयस कीज और एलए नाइट का मुकाबला द उसोज़ और जेकब फाटू के साथ होगा. अभी तक इनकी राइवलरी शानदार रही है. इस मैच में बड़ा उलटफेर भी हो सकता है. सिकोआ अपनी टीम को धोखा देकर ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं. वो अपने इस कदम से पूरी दुनिया को चौंका सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन की वापसी

6 / 6
रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से अभी तक टीवी पर रैंडी ऑर्टन नज़र नहीं आए हैं. समरस्लैम 2026 में उनकी भी वापसी हो सकती है. वो वापस आकर कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर सकते हैं. हो सकता है कि वो सीएम पंक के ऊपर भी अटैक कर दें. रैंडी आ गए तो वो बहुत ही चौंकाने वाला पल होगा. (Photo: WWE.com)