Brock Lesnar का WWE SummerSlam 2026 में चकनाचूर हो सकता है घमंड, खूंखार रेसलर करेगा अजेय स्ट्रीक का अंत!

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. वहां पर ब्रॉक लैसनर का तगड़ा मुकाबला बुक किया गया है. उनके मैच में शर्त भी रखी गई है. खैर इस बार द बीस्ट की एक स्ट्रीक का अंत भी हो सकता है. शायद इसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. आइए आपको इसे बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही हफ्ते रह गए हैं. अगस्त की शुरुआत में फैंस को जबरदस्त एक्शन दो दिन देखने को मिलेगा. ब्रॉक लैसनर की वजह से भी फैंस काफी उत्साहित हैं. उनका बड़ा और बहुत ही खतरनाक मैच इस बार बुक किया गया है. उनके मैच में तोड़फोड़ और खून भी बह सकता है. सबसे खास बात ये है कि उनकी टक्कर बहुत ही भयानक रेसलर के साथ होने वाली है. साथ ही साथ इस बार लैसनर की एक स्ट्रीक भी खतरे में पड़ी है. इसका अंत जबरदस्त अंदाज में हो सकता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?2 / 6

WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का मैच खूंखार रेसलर ओबा फेमी के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. फेमी तो लैसनर को तहस-नहस करने के लिए तैयार हैं. बड़ी बात ये है कि लैसनर और फेमी के बीच इस बार हैल इन ए सैल मैच होगा. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुकाबले में कितना बवाल मचेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या लैसनर की स्ट्रीक का होगा अंत?

क्या लैसनर की स्ट्रीक का होगा अंत?3 / 6

ब्रॉक लैसनर ने 2002 में WWE में कदम रखा था. उनका करियर शानदार रहा है. वो फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल होंगे. लैसनर ने अभी तक दो बार हैल इन ए सैल मैच लड़े हैं. द बीस्ट को दोनों मैचों में तगड़ी जीत मिली है. इस बार फेमी उनकी स्ट्रीक का अंत कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर लैसनर का घमंड भी टूट जाएगा. (Photo: WWE.com)

कब हुए लैसनर के मैच?

कब हुए लैसनर के मैच?4 / 6

ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर में दोनों हैल इन ए सैल मैच द अंडरटेकर के खिलाफ लड़े हैं. दोनों के बीच पहला मुकाबला No Mercy 2002 में हुआ था. वहीं दूसरा मुकाबला 2015 में हुआ था. लैसनर ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की. आप सभी जानते हैं कि लैसनर और टेकर की राइवलरी बहुत ही खतरनाक रही थी. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 को लेकर Triple H का धमाका, सबसे बड़े ‘हील’ के मेगा मैच का किया ऐलान

विज्ञापन

दोनों के बीच होगा तीसरा मुकाबला

दोनों के बीच होगा तीसरा मुकाबला5 / 6

ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी मार्च, 2026 से चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले भी हो चुके हैं. इनके बीच पहला मैच रेसलमेनिया 42 में हुआ था. वहां पर फेमी ने जीत हासिल की थी. वहीं दूसरा मुकाबला क्लैश इन इटली में हुआ था. वहां पर लैसनर को तगड़ी जीत मिली थी. (Photo: WWE.com)

लैसनर ने सकते हैं संन्यास

लैसनर ने सकते हैं संन्यास6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में भी रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. उन्होंने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने चौंकाने वाली वापसी की. कहा जा रहा है कि समरस्लैम 2026 में वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. वैसे भी ये इवेंट उनके होमटाउन में हो रहा है. लैसनर वहां पर रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: ‘घटिया’ रहा WWE Raw! इस हफ्ते Triple H की इन 5 गलतियों ने किया बेड़ागर्क

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन