WWE SummerSlam 2026 को लेकर Triple H का धमाका, सबसे बड़े 'हील' के मेगा मैच का किया ऐलान

WWE SummerSlam 2026 के लिए ट्रिपल एच ने एक और बड़े मैच का ऐलान कर दिया है. दो फेमस स्टार्स के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. इस मैच में तगड़े बवाल की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन रेसलर्स के बीच मुकाबला होगा.

WWE

WWE SummerSlam 2026 (Photo: WWE.com)

Triple H: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप चल रहा है. बड़े मैचों का ऐलान धीरे-धीरे किया जा रहा है. ट्रिपल एच खुद ही मैचों की घोषणाएं कर रहे हैं. समर की सबसे बड़ी पार्टी में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. Raw का लेटेस्ट एपिसोड भी शानदार रहा. वहां डेनहाउजेन का जलवा देखने को मिला. जजमेंट डे के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. उनका मुकाबला भी हुआ. SummerSlam 2026 में भी डेनहाउजेन का मैच होने वाला है. उनके मैच की घोषणा कर दी गई है.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच

डेनहाउजेन ने इस साल की शुरुआत में WWE में कदम रखा था. तब से वो अपने अलग कैरेक्टर से छाए हुए हैं. कंपनी भी उनका प्रयोग सही अंदाज में कर रही है. हाल ही में WWE Saturday Night’s Main Event में उन्होंने जेडी मैकडॉना को हराया था. अब SummerSlam 2026 के बड़े मंच पर उनका मैच WWE के सबसे बड़े हील कहने जाने वाले डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ तय कर दिया गया है. SummerSlam में डेनहाउजेन का डेब्यू मैच होगा. इनकी राइवलरी अभी तक बढ़िया रही है. डेनहाउजेन को धीरे-धीरे पुश दिया जा रहा है. ट्रिपल एच ने खुद सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच मुकाबले की घोषणा है.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो को लगा झटका

डॉमिनिक मिस्टीरियो पिछले कुछ सालों से अच्छा काम कर रहे हैं. पिछले साल बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी उन्होंने सभी का दिल जीता. लिव मॉर्गन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. जॉन सीना को भी उन्होंने हराया. हालांकि, ये साल अभी तक उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है. वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्हें फिन बैलर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब उनका मैच समरस्लैम में डेनहाउजेन के खिलाफ बुक कर दिया गया है. फैंस को उम्मीद थी कि वो किसी बडे़ मैच में नज़र आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ