'घटिया' रहा WWE Raw! इस हफ्ते Triple H की इन 5 गलतियों ने किया बेड़ागर्क

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए कंपनी ने कुछ बडे़ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. शो ठीक रहा. इसके बावजूद कुछ गलतियां देखने को मिलीं. फैंस इन चीजों से जरूर निराश हुए होंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes: WWE के वीकली एपिसोड में समरस्लैम 2026 की तैयारियां चल रही हैं. कहानियों को आगे बढ़ाया जा रहा है. 1 और 2 अगस्त को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. अब शो के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का समापन भी हो गया है. दर्शकों को तगड़े एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिले. कंपनी के कुछ टॉप स्टार्स शो में नज़र आए. एपिसोड में कुछ चीजें गलत भी हुईं. इस आर्टिकल में हम उन पांच गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रेड ब्रांड में कीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

बेकार एपिसोड

बेकार एपिसोड2 / 6

WWE Raw के पूरे एपिसोड पर अगर आप नज़र डालेंगे तो बिल्कुल मजा नहीं आया. समरस्लैम से कुछ हफ्ते पहले इस तरह के घटिया शो की उम्मीद ट्रिपल एच से किसी ने नहीं की होगी. एक साधारण शो फैंस को इस बार दिया गया. ऐसा लग ही नहीं रहा है कि समरस्लैम का इवेंट आने वाला है. ये बहुत गलती ट्रिपल एच की देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस डिवीजन की खराब बुकिंग

वुमेंस डिवीजन की खराब बुकिंग3 / 6

Raw के पूरे एपिसोड में वुमेंस डिवीजन की बहुत ही खराब बुकिंग देखने को मिली. एक भी मैच नहीं कराया गया. ना ही किसी वुमेन स्टार ने रिंग में आकर प्रोमो दिया. इस तरह की घटिया बुकिंग शायद भी पहले फैंस ने कभी देखी होगी. ट्रिपल एच की इस गलती से कंपनी को नुकसान हो सकता है. (Photo: WWE.com)

दिग्गजों का नहीं आना

दिग्गजों का नहीं आना4 / 6

समरस्लैम का सीजन चल रहा है और ऐसे में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज शो से गायब रहे. ट्रिपल एच ने इन दोनों में से किसी एक को एपिसोड के लिए जरूर बुक करना चाहिए था. ये भी उनकी बड़ी गलती रही. रेंस और लैसनर की वजह से फैंस में उत्साह बने रहता. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो का खराब रन

डॉमिनिक मिस्टीरियो का खराब रन5 / 6

डॉमिनिक मिस्टीरियो फ्यूचर स्टार हैं. पिछले साल उन्होंने जॉन सीना को भी हराया था. मौजूदा समय में टीवी पर वो सिर्फ टाइमपास कर रहे हैं. उनकी मजबूत बुकिंग नहीं की जा रही है. समरस्लैम में भी उनका मैच डेनहाउजेन के साथ बुक कर दिया है. एक तरह से कहा जाए तो उनका डिमोशन किया गया है. ट्रिपल एच की ये बहुत बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com)

एलए नाइट की हार

एलए नाइट की हार6 / 6

WWE में एलए नाइट का खराब दौर जारी है. Raw के एपिसोड में जेकब फाटू के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच में अन्य स्टार्स ने भी दखलअंदाजी की. इसका खामियाजा नाइट को भुगतना पड़ा. मेगा स्टार की खराब बुकिंग लंबे समय से चल रही है. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. ये बड़ी गलती द गेम की रही. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन