SummerSlam 2026 में मचेगी तबाही! इन 5 WWE दिग्गजों को वापस ला रहे हैं Triple H

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. ट्रिपल एच ने कुछ दिग्गजों की वापसी का प्लान भी बनाया है. एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि शो में कौन-कौन से हॉल ऑफ फेमर्स नज़र आ सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस को आने वाले हफ्तों में बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर समेत बड़े स्टार्स के मैच बुक कर दिए गए हैं. सभी अपने एक्शन से फैंस का मनोरंजन करेंगे. दो दिन का इवेंट है तो सरप्राइज मिलना तय है. हमेशा की तरह शो में कुछ दिग्गज नज़र आ सकते हैं. इनकी वजह से दर्शक को और ज्यादा खुश होने का मौका मिलता है. एक रिपोर्ट में खबर सामने आई है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में कौन-कौन से हॉल ऑफ फेमर्स नज़र आ सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर2 / 6

SummerSlam एक ऐसा इवेंट है जिसमें हर कोई परफॉर्म करना चाहता है. स्टेडियम में लाखों दर्शक मौजूद रहते हैं. कंपनी द्वारा ड्रीम मैच बुक किए जाते हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि SummerSlam 2026 के लिए ट्रिपल एच पांच हॉल ऑफ फेमर्स को वापस ला रहे हैं. कहीं ना कहीं ये बहुत ही अच्छी खबर फैंस के लिए है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कौन-कौन दिग्गज आएंगे नज़र?

कौन-कौन दिग्गज आएंगे नज़र?3 / 6

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने समरस्लैम वीकेंड के लिए बड़े सरप्राइज प्लान किए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रिकीशी, शॉन वॉल्टमैन, द अंडरटेकर और डैडली बॉयज शो में नज़र आ सकते हैं. इनकी तगड़ी अपीयरेंस देखने को मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

NXT स्टार्स भी रहेंगे मौजूद

NXT स्टार्स भी रहेंगे मौजूद4 / 6

रिपोर्ट के मुताबिक समरस्लैम 2026 में कुछ NXT स्टार्स भी शिरकत कर सकते हैं. लोला वाइस, केंडल ग्रे, जेडा पार्कर, इजी डेम, टेटम पैक्सली, जारिया और मेसन रूक शो में नज़र आ सकते हैं. फैंस इनकी उपस्थिति से खुश हो सकते हैं. कहीं ना कहीं ये इन स्टार्स के लिए अभी अच्छी बात है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE ने अब तक SummerSlam 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए Roman Reigns का मैच किससे होगा?

विज्ञापन

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखेंगे

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखेंगे5 / 6

समरस्लैम में सभी की नजरें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैचों पर टिकी हैं. रोमन अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की खतरनाक राइवलरी चल रही है. वहीं लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ तय की गई है. मार्च से इन दोनों की दुश्मनी चली आ रही है. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक का भी होगा मैच

सीएम पंक का भी होगा मैच6 / 6

समरस्लैम 2026 में सीएम पंक भी एक्शन में नज़र आएंगे. वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. पंक ने पिछले हफ्ते ही सैमी ज़ेन को हराकर टाइटल अपने नाम किया है. अब देखना होगा कि वो कोडी के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Roman Reigns के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, WWE SummerSlam 2026 से पहले इस शो में करेंगे धमाका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन