WWE ने अब तक SummerSlam 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए Roman Reigns का मैच किससे होगा?
WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रिपल एच सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने अभी तक कितने मैचों का ऐलान समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए किए हैं.

SummerSlam 2026: WWE की नजरें अब SummerSlam 2026 को शानदार बनाने पर टिकी हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि फैंस को बड़े सरप्राइज दिए जाएंगे. दो दिन के इवेंट में 12 से ज्यादा मुकाबले होने की उम्मीद जताई जा रही हैं. बड़ी चैंपियनशिप भी डिफेंड की जाएंगी. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का मनोरंजन करेंगे. खैर अब लगभग तीन हफ्ते इस इवेंट के प्रसारण में बचे हैं. आपको हम बताते हैं कि अभी तक कंपनी ने शो के लिए कौन-कौन से मुकाबले बुक किए हैं. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
2 / 7समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस का मैच सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा. इनकी राइवलरी अब काफी खतरनाक हो गई है. रॉलिंस ने रोमन के ऊपर तगड़ा हमला भी कर दिया है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर का मैच
3 / 7समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. दोनों के बीच तीसरा और अंतिम मैच रखा गया है. इनकी राइवलरी भी खतरनाक चल रही है. फेमी ने लैसनर को सबक सिखाने के लिए अपना टाइटल मैच कुर्बान कर दिया है. वो लैसनर की हालत खराब करना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
4 / 7लिव मॉर्गन समरस्लैम 2026 में इयो स्काई के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं. स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल जीता था. इसके बाद से अभी तक उन्होंने टाइटल दांव पर नहीं लगाया है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Triple H ने WWE SummerSlam 2026 के लिए 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, 8 रेसलर्स बवाल मचाने को हुए तैयार!
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
5 / 7समरस्लैम 2026 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. गेबल ने 13 जुलाई को Raw में हुए गोंटलेट मैच को जीतकर टाइटल मैच हासिल किया. गेबल इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. उन्हें पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
6 / 7समरस्लैम में सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी डिफेंड करेंगे. उनका मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा. पंक ने हाल ही में सैमी ज़ेन को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. कोडी और पंक के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
7 / 7समरस्लैम 2026 में सिक्स-मैन टैग टीम मैच भी बुक किया गया है. वहां पर द उसोज़ और जेकब फाटू का मुकाबला एलए नाइट, सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के साथ होगा. इनकी राइवलरी बहुत ही तगड़ी चल रही है. नाइट ने भी ब्लडलाइन को मैच के लिए चुनौती पेश की. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Roman Reigns के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, WWE SummerSlam 2026 से पहले इस शो में करेंगे धमाका