Roman Reigns के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, WWE SummerSlam 2026 से पहले इस शो में करेंगे धमाका

WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस का जलवा चल रहा है. लगातार वो काम कर रहा हैं. समरस्लैम 2026 में उनका मैच होने वाला है. हालांकि, इससे पहले वो एक बड़े शो में नज़र आने वाले हैं. कंपनी ने उन्हें लेकर बड़ी घोषणा की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 की तैयारियां चल रही हैं. वीकली एपिसोड में तगड़ा बिल्डअप हो रहा है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. रोमन रेंस वहां पर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की खतरनाक राइवलरी चल रही है. रेंस ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. खैर रेंस को लेकर अब WWE ने एक ब्लॉकबस्टर ऐलान किया है. वो समरस्लैम से पहले बड़े शो में एंट्री करने वाले हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस को लेकर बड़ा ऐलान

रोमन रेंस को लेकर बड़ा ऐलान2 / 6

आगामी 18 जुलाई को Saturday Night's Main Event का आयोजन मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है. आप सभी जानते हैं कि इस एरीना में हमेशा फैंस को सरप्राइज मिलते हैं. WWE ने ऐलान किया है कि रोमन रेंस भी शो में मौजूद रहेंगे. खुद रेंस ने भी ऑफिशियल बयान दे दिया है. रेंस ने वहां पर न्यूयॉर्क निक्स के प्वाइंट गार्ड जेलन ब्रंसन को भी शो में इनवाइट किया है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Triple H ने WWE SummerSlam 2026 के लिए 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, 8 रेसलर्स बवाल मचाने को हुए तैयार!

विज्ञापन

जेलन ब्रंसन ने दिया जवाब

जेलन ब्रंसन ने दिया जवाब3 / 6

जेलन ब्रंसन ने तुरंत ही रोमन रेंस को निमंत्रण को स्वीकार किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा मिलते हैं. ब्रंसन पहले भी MSG में WWE के शो में आ चुके हैं. 28 जून 2024 के ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एलए नाइट की मुकाबले में मदद की थी. (Photo: WWE.com)

WWE ने की घोषणा

WWE ने की घोषणा4 / 6

WWE ने भी दोनों दिग्गजों को लेकर बड़ा ऐलान करने में देरी नहीं लगाई. कंपनी ने कहा कि मेडिसन स्क्वायर गार्डन में दोनों के बीच सैगमेंट होगा. इस वजह से फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है. ऐसा लगता है कि कंपनी ने कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान किया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस कर सकते हैं बवाल

सैथ रॉलिंस कर सकते हैं बवाल5 / 6

Saturday Night’s Main Event में रोमन रेंस का मैच बुक नहीं किया गया है. उन्हें सैथ रॉलिंस से सतर्क रहना पड़ेगा. उनके सैगमेंट में रॉलिंस आकर बवाल मचा सकते हैं. वो रेंस की रात को बर्बाद कर सकते हैं. रॉलिंस काफी गुस्से में हैं. वो रेंस का बुरा हाल करना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)

WWE Raw में हुआ बवाल

WWE Raw में हुआ बवाल6 / 6

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की जमकर बेइज्जती की. रॉलिंस ने रेंस के ऊपर हमला किया. रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच लगाया. अंत में रॉलिंस ने रेंस को पेडिग्री और स्टॉम्प लगाकर धराशाई कर दिया. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Raw में Roman Reigns की वापसी फेल, ‘धोखेबाज भाई’ ने बुरी तरह पीटकर सिखाया सबक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन