Why Ayush Badoni Will Get Chance in Team India Playing 11 in Rajkot ODI: 26 साल के आयुष बदोनी को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में बुलाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 जनवरी 2026 को राजकोट वनडे में डेब्यू का मौका देंगे. वो आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन से 5 कारण हैं जो उन्हें सीरीज के दूसरे मैच में प्लेइंग 11 में शामिल करा सकते हैं.

2 / 5
गंभीर की मेहरबानी: जब गौतम गंभीर आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर थे तब आयुष बदोनी को बार-बार मौके दिए जा रहे थे. बदोनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कई मौकों पर मैच विनिंग पारी खेली. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अगर उन्हें स्क्वाड में इसलिए बुलाया गया है, ताकि प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया जा सके.

3 / 5
ऑलराउंड एबिलिटी: आयुष बदोनी मिडिल ऑर्डर के एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वो पार्ट टाइम स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. अगर कोच गंभीर के पास नीतीश कुमार रेड्डी और आयुष बदोनी के बीच किसी एक को चुनने का मौका है, तो वो जाहिर तौर पर बदोनी को ही चुनेंगे.

4 / 5
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी: टीम इंडिया अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, ऐसे में भारत को आयुष जैसे यंग प्लेयर की जरूरत है. इसलिए वनडे फॉर्मेट में उन्हें जरूर आजमाना चाहिए.

5 / 5
फ्यूचर स्टार: इंडियन टीम मैनेजमेंट को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार क्रिकेटर के बाद का फ्यूचर सोचने की जरूरत है. जिसके लिए आयुष बदोनी को अभी से तैयार करना होगा, क्योंकि अगले 2 सालों में रोहित-कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.