बारिश से रद्द हुआ प्लेऑफ मैच तो किस टीम की खुलेगी किस्मत, क्या कहते हैं नियम?

आईपीएल 2026 में 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे. हालांकि बारिश की वजह से अगर प्लेऑफ के मुकाबले रद्द होते हैं तो किस टीम को फायदा और किस टीम को नुकसान मिलेगा. आइए जानते हैं पूरा समीकरण.

Cricket News - 2026-05-15T175823.521
1 / 6

आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. टॉप-6 टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं. अब तक किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ का टिकट नहीं कटाया है. लीग में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं, हालांकि अगर बारिश की वजह से प्लेऑफ बाधित होता है तो ऐसे में बीसीसीआई का नियम क्या कहता है आइए जानते हैं.    

विज्ञापन

बारिश बन सकती है विलेन

बारिश बन सकती है विलेन2 / 6

देश में इन दिनों कई शहरों में आंधी तूफान और बारिश हो रही है. ऐसे में आईपीएल 2026 प्लेऑफ के भी मैच बारिश के कारण धुल सकते हैं. अगर बारिश के कारण क्वालीफायर या एलिमिनेटर के मुकाबले रद्द होते हैं तो किस टीम को फायदा मिलेगा. ये सवाल फैंस को परेशान कर रहा है.  ये भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर

विज्ञापन

क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे

क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे3 / 6

प्लेऑफ के मैच आईपीएल 2026 से खेले जाएंगे. प्लेऑफ में 4 मैच खेले जाते हैं. दो मैच क्वालीफायर और एक मैच एलिमिनेटर के खेले जाते हैं. इसके अलावा एक मैच फाइनल का होता है. बीसीसीआई के नियम के अनुसार प्लेऑफ के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. हालांकि फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ये भी पढ़ें: कब होगी मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी? स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट

किसे मिलेगा फायदा?

किसे मिलेगा फायदा?4 / 6

क्वालीफायर और एलिमिनेटर के मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं है. ऐसे में अगर मैच के दौरान बारिश आती है तो ओवर्स में कटौती होगी. इसके अलावा अगर बारिश तेज हैं और देर से रुकती है तो कम से कम 5-5 ओवर के मैच कराने की कोशिश होगी. लेकिन अगर बारिश फिर भी नहीं रुकती है तो नियम के मुताबिक अंक तालिका में आगे रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर समझिए

उदाहरण के तौर पर समझिए5 / 6

उदाहरण के तौर पर क्वालीफायर 1 में दो टीमें भिड़ेंगी और ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो पॉइंट्स टेबल में आगे रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. यही नियम एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के लिए भी है.

फाइनल के लिए रिजर्व डे

फाइनल के लिए रिजर्व डे6 / 6

फाइनल के लिए रिजर्व डे है. ऐसे में बारिश बीच मैच में दखल देती है तो मैच को अगले दिन वहीं से शुरू किया जाएगा. वहीं, अगर बारिश दूसरे दिन भी होती है और मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो यहां पर भी अंक तालिका में आगे रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन