कब होगी मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी? स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या लगातार 3 मैच नहीं खेल पाए हैं. हालांकि अब उनकी वापसी पर बड़ा अपडेट आया है. मुंबई के स्टार खिलाड़ी ने पांड्या की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने खराब प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से टीम का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया. हालांकि हार्दिक पांड्या इन दिनों चोटिल चल रहे हैं और 4 मई को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच से वह बाहर हो गए . उनकी वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्या और बुमराह ने की कप्तानी
2 / 6हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी. मुंबई ने 14 मई को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया और जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम को शानदार जीत मिली. ये भी पढ़ें: कब होगी मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी? स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट
इस दिन करेंगे वापसी
3 / 6हार्दिक पांड्या 20 मई को केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं. इस बात की पुष्टि टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने की. उन्होंने कहा "हार्दिक घायल हैं, इसलिए वह कुछ मैचों के लिए यात्रा नहीं कर सके."
शार्दुल ने दिया बड़ा अपडेट
4 / 6उन्होंने आगे कहा "वह रायपुर (10 मई को आरसीबी के मैच के लिए) गए थे, लेकिन खेल नहीं पाए. वह अभी मुंबई में प्रशिक्षण ले रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह कोलकाता लौटकर (20 मई को ईडन गार्डन्स में) खेलेंगे. उनके जैसे खिलाड़ियों की कमी हमें हमेशा खलती है." ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर
ऐसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन
5 / 6हार्दिक पांड्या खासा कमाल नहीं कर पाए हैं. इस सीजन उन्होंने 20.85 की औसत के साथ 146 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 40 रन है. गेंदबाजी में भी हार्दिक का जलवा नहीं दिखा है. वह अब तक खेले गए मैच में केवल 4 विकेट ही ले पाए हैं.
अंक तालिका में कहां हैं मुंबई?
6 / 6अंक तालिका में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए 12 मैच में टीम को 4 जीत मिली है, जबकि 8 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है.



















