IPL 2026 Auction: भारतीय क्रिकेट में बिहार को एक कमजोर टीम माना जाता है. यहां से कई स्टार खिलाड़ी आए हैं, लेकिन कभी टीम का नाम उतना बड़ा नहीं रहा है. महेंद्र सिंह धोनी, सबा करीम, ईशान किशन और सौरभ तिवारी जैसे खिलाड़ी इस राज्य से आए हैं. हालांकि अधिकतर बाद में झारखंड के लिए खेलने लगे. अब बिहार क्रिकेट की पहचान वैभव सूर्यवंशी से होने लगी है.

2 / 6
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था. जिसके बाद से ही सूर्यवंशी ने अब तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है. सूर्यवंशी के बाद अब आईपीएल फ्रेंचाइजियों की भी नजरें बिहार के खिलाड़ियों पर हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी 4 बिहार के खिलाड़ी नजर आने वाले हैं.

3 / 6
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन भी बिहार से आते हैं. साकिब आईपीएल 2024 में केकेआर की टीम का हिस्सा बने थे. हुसैन उस सीजन में आईपीएल चैंपियन भी बन गए थे. गोपालगंज के साकिब सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के नेट बॉलर भी रह चुके हैं. ऐसे में वो इस ऑक्शन में भी बिक सकते हैं.

4 / 6
औरंगाबाद से आने वाले बिहार के विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में नजर आएंगे. इससे पहले वो साल 2024 और 2025 में भी ऑक्शन का हिस्सा थे, लेकिन बिके नहीं थे. मौजूदा समय में वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में सौरभ पर भी बड़ी बोली लग सकती है.

5 / 6
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इजहार आईपीएल 2025 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नेट बॉलर की भूमिका निभा रहे थे. इजहार ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में इस खिलाड़ी पर भी फ्रेंचाइजी करोड़ों खर्च कर सकती है.

6 / 6
तेज गेंदबाज साबिर खान भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए सिलेक्ट हुए हैं. इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने कैंप में बुलाया था. मोतिहारी के साबिर खान ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए भी खेला है. इस खिलाड़ी पर भी मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है.