Roman Reigns: हाल ही में WWE समरस्लैम 2026 का सफल समापन हुआ है. फैंस को वहां पर दो दिन में बाहर मुकाबले देखने को मिले. नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. रेंस ने अंत में बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया. इसी के चलते अब उनकी दुश्मनी रॉलिंस के साथ खत्म हो गई है. मजेदार बात ये है कि रेंस को अब नया विरोधी मिल गया है. आइए आपको बताते हैं कि किसने रेंस को चुनौती पेश की है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने की Raw की शुरुआत

2 / 6
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत रोमन रेंस ने की. रेंस ने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. रेंस ने इसके बाद सैथ रॉलिंस के साथ हुए मैच को लेकर बयान दिया. उन्होंने रॉलिंस की तारीफ की. साथ ही साथ रॉलिंस को अपना दोस्त भी कहा. इसके तुरंत बाद एलए नाइट ने एंट्री की. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट ने उड़ाया मजाक

3 / 6
एलए नाइट ने आते ही रोमन रेंस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. उन्होंने रेंस को बेकार इंसान बताया. साथ ही साथ ब्लडलाइन के ऊपर भी निशाना साधा. नाइट ने उन्हें टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की. नाइट ने कहा कि इस बार रेंस को बिना ब्लडलाइन के काम करना होगा. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने दिया जवाब

4 / 6
रोमन रेंस ने भी नाइट की बातों का जवाब दिया. रोमन ने कहा कि अभी नाइट को उनसे टकराने के लिए बहुत समय लगेगा. रेंस ने ये भी कहा कि नाइट को लाइन में खड़ा रहना चाहिए. रेंस की बातें सुनकर नाइट हंसने लगे थे. रेंस वहां से जाने लगे, लेकिन नाइट ने उन्हें रोक दिया. (Photo: WWE.com)
नाइट ने दी चुनौती

5 / 6
नाइट को फैंस खूब चीयर कर रहे थे. इसका फायदा उन्होंने उठाया. उन्होंने एक बार फिर रेंस पर तंज कसा. नाइट ने रेंस को चुनौती दी और कहा कि जब उनके पास टाइम हों वो बता दें. नाइट इतना कहने के बाद माइक फेंककर वहां से चले गए. रेंस उन्हें देखते रह गए. (Photo: WWE.com)
रेंस और नाइट के बीच मैच होना तय

6 / 6
रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच आगे जाकर चैंपियनशिप मैच होना तय है. इनके बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. उस समय रेंस को जीत मिली थी. रेंस ने ब्लडलाइन से भी कह दिया है कि वो नाइट से दूर रहें. इस बार नाइट को खुद ही रेंस संभालना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)