
1 / 9
New Zealand Team Overall Performance: न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप का यह प्रदर्शन आसान नहीं रहा है. उन्हें ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में एक-एक हार मिली. इसके बावजूद अब वो फाइनल खेलने वाले हैं. आइए टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराया

2 / 9
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. अफगानिस्तान ने 183 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने 3 विकेट रहते हासिल कर लिया.
कीवी टीम ने UAE को दी मात

3 / 9
न्यूजीलैंड और UAE के बीच 10 फरवरी को मैच हुआ था. UAE ने 174 रन का लक्ष्य सामने रखा. न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. फिन एलन और टिम सीफर्ट ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया.
साउथ अफ्रीका से मिली थी हार

4 / 9
न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली थी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया.
न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराया

5 / 9
न्यूजीलैंड ने 17 फरवरी को कनाडा का सामना चेन्नई के स्टेडियम में किया. कनाडा ने 174 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रखा. कीवी टीम ने 15.1 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच हुआ रद्द

6 / 9
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला जाना था. सुपर 8 का यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
श्रीलंका पर न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत

7 / 9
न्यूजीलैंड ने 25 फरवरी 2026 को कोलंबो में श्रीलंका का सामना किया. न्यूजीलैंड ने 169 रन का लक्ष्य सामने रखा. श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 107 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड ने 61 रन से जीत दर्ज की.
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया

8 / 9
सुपर 8 में न्यूजीलैंड का आखिरी मैच इंग्लैंड से हुआ था. इस मैच में न्यूजीलैंड 159 रन बना पाया. जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट रहते जीत दर्ज की. यह टूर्नामेंट में कीवी टीम की दूसरी हार रही.
सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को दी करारी मात

9 / 9
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ. इस बार कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका से बदला लिया. उन्होंने 170 रनों के लक्ष्य का 43 गेंद रहते पीछा कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की.