IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया. उन्होंने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. भुवी की गेंदबाजी अब चर्चा का विषय बन चुकी है.

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और जीटी के बल्लेबाजों को बांधकर रखा. भुवी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी चटकाए. उन्होंने इस मैच में जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. भुवी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बतौर भारतीय तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.
हर्षल पटेल
2 / 6आईपीएल 2021 में हर्षल पटेल ने 32 विकेट लिए थे. उन्होंने पर्पल कैप भी अपने नाम की थी. वह एक आईपीएल सीजन में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. आरसीबी के लिए ही हर्षल ने ये कारनामा किया था. ये भी पढ़ें: एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, ये रहे IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
मोहम्मद शमी
3 / 6इसके अलावा मोहम्मद शमी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने जीटी के लिए आईपीएल 2023 में 28 विकेट लिए थे. उन्होंने इस सीजन शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया था. ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल में जोस बटलर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार
4 / 6वहीं, आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया. इस सीजन उन्होंने आरसीबी की ओर से भी सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. भुवी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से महफिल लूटी.
जसप्रीत बुमराह
5 / 6जसप्रीत बुमराह बतौर भारतीय एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2020 में 27 विकेट चटकाए थे. अब हालांकि भुवी ने बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
युजवेंद्र चहल
6 / 6युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2022 में 27 विकेट चटकाए थे. ये सीजन उनके लिए शानदार रहा था. राजस्थान ने फाइनल तक का भी सफर तय किया था. हालांकि राजस्थान को गुजरात टाइटंस के सामने हार का सामना करना पड़ा था.