
1 / 6
MS Dhoni Luxury Watch: टीम इंडिया के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम में पहुंचे थे. जहां से उनका लुक बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है. धोनी की घड़ी पर भी फैंस की नजरें टिकी हुई थी. इसके बारे में अब सभी जानना चाहते हैं. सेमीफाइनल मैच में धोनी करोड़ों की घड़ी पहनकर स्टेडियम में आए थे.
अर्जुन की शादी का हिस्सा बनने मुंबई पहुंचे थे धोनी

2 / 6
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी थी. जिसके लिए ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मुंबई पहुंचे थे. जहां से भी उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी.
वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे माही

3 / 6
शादी का हिस्सा बनने के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत बनाम इंग्लिश टीम का सेमीफाइनल मुकाबला देखने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे. जहां पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी साथ में नजर आ रही थी.
रोहित शर्मा से भी मिले थे धोनी

4 / 6
इस मुकाबले के दौरान ही महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में एक दूसरे से मिले थे. रोहित और धोनी के मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसी समय फैंस की नजरों पर पहली बार माही की लग्जरी घड़ी दिखी थी.
रोलेक्स डेटोना जिराफ नाम की घड़ी पहने थे माही

5 / 6
वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी रोलेक्स डेटोना जिराफ नाम की घड़़ी पहने हुए थे. धोनी के इस रोलेक्स डेटोना जिराफ घड़ी का रेफरेंस नंबर 126555TBR है. 40 मिमी रोज गोल्ड केसिंग में सजी, डेटोना जिराफ घड़ी हर कोण से देखने पर भव्यता का एहसास कराती है. हीरा इसका मुख्य आकर्षण होता है. बेजल, लग्स और भव्य डायल पर लगे मार्करों पर हीरे जड़े हैं.
करोड़ों में है इस घड़ी की कीमत

6 / 6
घड़ियों के सबसे बड़े ऑनलाइन बाजार क्रोनो 24 के मुताबिक इस घड़ी की कीमत बाजार में 2.3 करोड़ की है. वहीं अगर इस घड़ी को घर पर मंगाते हैं, तो 10 हजार और भी देने पड़ेंगे. इस घड़ी की कीमत सुनकर ही फैंस सोशल मीडिया पर हैरान हैं.