
1 / 6
Dewald Brevis Ruled Out First Match: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को होगा. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में यह ब्लॉकबस्टर मैच खेला जाएगा. एमएस धोनी को पिंडली में चोट आई है और इसी वजह से वो दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं. धोनी की कमी जरूर फैंस को खलेगी. अब CSK ने ऐलान कर दिया है कि उनका एक और स्टार बल्लेबाज RR के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेगा.
डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेलेंगे पहला मैच

2 / 6
कुछ समय पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल हैं और शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे. CSK फैंस ये उम्मीद कर रहे थे कि रिपोर्ट्स गलत साबित हों, क्योंकि ब्रेविस शानदार फॉर्म में हैं. हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐलान कर दिया है कि डेवाल्ड ब्रेविस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे. CSK ने सिर्फ एक मैच से बाहर रहने की खबर दी है.
कोच ने दिया चोट पर अपडेट

3 / 6
CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने RR के खिलाफ मैच से ठीक एक दिन पहले ब्रेविस की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, 'डेवाल्ड ब्रेविस बाहर हैं. उन्हें ट्रेनिंग के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी. वो ठीक हो रहे हैं. उम्मीद है कि वो ज्यादा समय तक बाहर नहीं रहेंगे.'
एमएस धोनी भी नहीं खेलेंगे

4 / 6
CSK के सबसे बड़े सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी भी चोटिल हैं. CSK ने बताया है कि वो दो हफ्तों के लिए बाहर हैं. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी लगभग 4-6 मैचों से बाहर रह सकते हैं.
CSK की कैसी होगी प्लेइंग 11?

5 / 6
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज. (इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान)
IPL 2026 में CSK का पूरा स्क्वाड

6 / 6
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैट शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन.