
1 / 6
ICC Rules for IND vs NZ If Rains: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत और न्यूजीलैंड के महामुकाबले के लिए ICC ने कुछ नियम तय किए हैं. बारिश की स्थिति में यह सभी रूल अहम बन जाते हैं. इन नियमों से किसी भी टीम को फायदा मिल सकता है.
120 मिनट का रखा गया है बफर टाइम

2 / 6
भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद में अगर बारिश होती है, तो फिर मैच रेफरी के पास 120 मिनट का बफर टाइम रहेगा. इससे पहले अगर बारिश रुक गई और खेलने लायक स्थिति बन गई, तो 20-20 ओवरों का ही मैच होगा.
बारिश नहीं रुकी, तो ओवर काटे जाएंगे

3 / 6
अगर 120 मिनट से ज्यादा समय बीत गया और बारिश नहीं रुकी, तो फिर ओवर काटे जाएंगे. ICC की कोशिश होगी कि 8 मार्च को दोनों टीमों के बीच कम से कम 10-10 ओवर का मैच कराया जाए.
फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है

4 / 6
अगर बारिश नहीं रुकी, तो फिर मैच रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखा जाता है. अगर 8 मार्च को बारिश हुई, तो फिर 9 तारीख को मैच कराने की पूरी कोशिश की जाएगी.
मैच रद्द होने की स्थिति दोनों टीमें बनेंगी विजेता

5 / 6
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर 9 मार्च को भी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो फिर भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में कोई एक टीम विजेता नहीं कहलाई जाएगी. 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. कुछ ऐसा ही यहां भी होगा.
IND vs NZ फाइनल मैच में बारिश की क्या है संभावना?

6 / 6
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में बारिश के आसार ना के बराबर हैं. बताया जा रहा है कि मैच के दौरान बरसात खलल पैदा नहीं करेगी. ऐसे में फैंस को अहमदाबाद में 20-20 ओवरों का जोरदार मैच देखने को मिलेगा.