
1 / 6
IND vs NZ: टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल एक ही मैच में हार का सामना किया है. फाइनल में अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होना है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में कई बड़े सवाल भी इंतजार कर रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने प्लेइंग 11 को चुनने की चुनौती भी होगी. टीम इंडिया के आखिरी प्रैक्टिस सेशन में कुछ ऐसा हुआ कि जिससे वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग 11 में जगह पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
वरुण चक्रवर्ती को नहीं मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह

2 / 6
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती को फाइनल की प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ सकता है. ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद से उनका फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है. फाइनल से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में भी वो ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आए.
कुलदीप यादव ने की नेट्स में गेंदबाज

3 / 6
टीम इंडिया में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैच से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आए. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर मैचों में वरुण ही नेट्स में पहले गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में मैनेजमेंट कुलदीप यादव पर विचार कर रहा है.
वरुण ने की गेंदबाजी कोच से बातचीत

4 / 6
टीम इंडिया के इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान वरुण चक्रवर्ती ड्रिंक्स बॉक्स पर बैठे हुए नजर आए. इससे पहले उन्होंने कुछ समय सिंगल स्टंप के सामने गेंदबाजी भी की और उसके बाद बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल बातचीत करते हुए नजर आए.
वरुण की फॉर्म टीम इंडिया की टेंशन

5 / 6
वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए ग्रुप स्टेज में तो शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट हासिल किए थे लेकिन सुपर 8 से उनकी जमकर धुनाई हो रही है. वो लगातार 10 से ज्यादा की इकॉनमी से गेंदबाजी कर रहे हैं. फाइनल में टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी.
T20 वर्ल्ड कप में कुलदीप का प्रदर्शन

6 / 6
कुलदीप यादव को इस टी20 विश्व कप में केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिल पाया है. उन्हें पाकिस्तान के साथ खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 14 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया था. फाइनल में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो कारगर साबित हो सकते हैं.