
1 / 6
IND vs NZ: टीम इंडिया ने इस विश्व कप में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने केवल एक ही मैच में हार का सामना किया है. इतिहास बदलने के लिए टीम इंडिया को अब फाइनल के मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराना होगा. टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी 2 खिलाड़ियों की फॉर्म लगातार चिंता का कारण बन रही है. 8 मार्च को होने वाले इस मैच में टीम इंडिया को एक शानदार प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. मैच से पहले टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक अहम सलाह दी है.
सुनील गावस्कर ने दी टीम इंडिया को सलाह

2 / 6
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले एक अहम सलाह दी है. उन्होंने 2 स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर करने की हिदायत दी है. उनके मुताबिक इन 2 खिलाड़ियों का फॉर्म टीम के लिए परेशानी का कारण बन सकता है.
अभिषेक शर्मा को करो बाहर

3 / 6
आजतक से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि अभिषेक शर्मा को फाइनल मैच की प्लेइंग 11 से बाहर कर देना चाहिए तो वहीं उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका मिलना चाहिए. ऐसे में संजू सैमसन और ईशान किशन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे तो वहीं रिंकू निचले क्रम को संभालेंगे.
अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म

4 / 6
इस विश्व कप में उतरने से पहले अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में थे लेकिन टूर्नामेंट में उनका बल्ला रनों के लिए तरस रहा है. उन्होंने अब तक खेले मैचों में केवल एक बार ही अर्धशतक बनाया है और 3 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. 12.71 की औसत से वो केवल 89 रन ही बना पाए हैं.
वरुण चक्रवर्ती को भी प्लेइंग 11 से निकालो

5 / 6
टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप में अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं. ग्रुप स्टेज तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन इसके बाद से वो बेअसर नजर आ रहे हैं. गावस्कर के मुताबिक उनकी जगह प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है.
वरुण की इकॉनमी बनी टेंशन

6 / 6
वरुण चक्रवर्ती की इकॉनमी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. वो लगातार हर मैच में 10 की इकॉनमी से रन लुटा रहे हैं और मैच में केवल एक विकेट ही ले पा रहे हैं. ऐसे में उनका प्लेइंग 11 में रहना सवाल खड़े कर रहा है.