
1 / 8
IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले आइए एक नजर डालते हैं अहमदाबाद के मैदान पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड.
फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

2 / 8
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार ये ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
इतिहास रचने उतरेगा भारत

3 / 8
अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को फाइनल जीत जाती है, तो वह बतौर मेजबान देश टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन जाएगी. अभी तक किसी भी मेजबान देश ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीती है. इस खिताबी मुकाबले से पहले आइए जानते हैं अहमदाबाद में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड.
2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में यहीं मिली थी हार

4 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में टीम को जीत मिली, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. साथ ही यह वही मैदान है, जहां 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.
अहमदाबाद में भारत का टी20I रिकॉर्ड

5 / 8
हालांकि, अगर ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड देखें तो इस मैदान पर भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने यहां अब तक 10 टी20I मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच हारे हैं. 2021 के बाद से भारतीय टीम को यहां सिर्फ तीन मैचों में हार मिली है.
अहमदाबाद में खेले गए हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6 मुकाबले

6 / 8
गौरतलब है कि इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से तीन मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, दो मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड

7 / 8
लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं और तीनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में फाइनल में टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड को भी बदलने का मौका होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग XI

8 / 8
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव.