
1 / 7
T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस बड़े मुकाबले में अक्षर पटेल के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा.
अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका

2 / 7
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा. इस मामले में वह भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
अक्षर पटेल बन सकते हैं नंबर-1 टी20I स्पिनर

3 / 7
दरअसल, अक्षर पटेल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं. 32 साल के अक्षर अब तक भारत के लिए 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 94 विकेट लिए हैं.
फाइनल में तोड़ देंगे चहल का रिकॉर्ड!

4 / 7
अब अगर अक्षर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट ले लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे. फिलहाल, यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है, जिन्होंने 80 टी20I मैचों में 96 विकेट लिए थे.
कुलदीप यादव भी तोड़ सकते हैं चहल का रिकॉर्ड

5 / 7
वहीं, अगर कुलदीप यादव को फाइनल में खेलने का मौका मिलता है, तो वह भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. कुलदीप भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं. हालांकि, उन्हें इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है और उसके बाद से वह प्लेइंग XI से बाहर हैं.
चहल से सिर्फ एक विकेट पीछे हैं कुलदीप

6 / 7
लेकिन अगर कुलदीप फाइनल में खेलते हैं और दो विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह चहल को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे. फिलहाल कुलदीप ने भारत के लिए अब तक खेले 54 टी20I मैचों की 52 पारियों में 95 विकेट लिए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल का प्रदर्शन

7 / 7
वहीं, अक्षर पटेल इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 6 मैच खेल चुके हैं और 8 विकेट हासिल किए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अक्षर ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने गेंदबाजी में तीन ओवर में 35 रन देकर दो अहम विकेट लिए और फील्डिंग में भी उन्होंने तीन शानदार कैच पकड़े, जिससे भारत को जीत दर्ज करने में बड़ी मदद मिली.