
1 / 6
IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कीवी टीम ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. खासकर बल्लेबाजों ने हर बार टीम का काम आसान किया है. जिसके कारण ही कीवी टीम खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. कप्तान मिचेल सैंटनर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेंइग 11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. ऐसे में 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच ही गर्म करनी पड़ेगी. इन खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है.
ईश सोढ़ी

2 / 6
स्पिनर ईश सोढ़ी एक समय भारतीय टीम के खिलाफ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करते थे, लेकिन हाल में ही खेली गई सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. युवा भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें निशाने पर लिया था. ऐसे में सोढ़ी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल है.
जैकब डफी

3 / 6
तेज गेंदबाज जैकब डफी भी हाल में भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में खिलाने का रिस्क कप्तान मिचेल सैंटनर नहीं लेने वाले हैं. डफी फिलहाल प्लेइंग 11 में भी फिट नहीं बैठ रहे हैं.
काइल जैमीसन

4 / 6
ऑलराउंडर काइल जैमीसन भी भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी टीम जैमीसन को प्लेइंग 11 से बाहर ही रखने का फैसला कर सकती है.
डेवोन कॉन्वे

5 / 6
कीवी टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही डेवोन कॉन्वे की भी जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन पा रही है. टिम सेफर्ट और फिन एलन दोनों की वजह से कॉन्वे बेंच ही गर्म करने वाले हैं.
न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.