अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के 5 रन मशीन कौन? आंकड़े कर देंगे हैरान
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने वाला है. 20 जून को सीरीज का आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा. आइए उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा कई स्टार खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए मौका दिया गया है. आइए जानते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में. ये आंकड़े टेस्ट, वनडे और टी-20 को मिलाकर हैं.
रोहित शर्मा
2 / 6अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 59 की औसत के साथ 354 रन बनाए हैं. रोहित के बल्ले से 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक निकला है. उनका उच्च स्कोर 131 रन है. रोहित शर्मा आगामी वनडे सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में चुने गए हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में आने के बाद वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे छक्के-चौकों की बारिश! बदल जाएगा खेलने का अंदाज
विराट कोहली
3 / 6दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. उन्होंने 9 मैचों की 7 पारियों में 69.40 की औसत 347 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. उन्होंने 122 रनों की सर्वोच्च पारी खेली है. विराट भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली
केएल राहुल
4 / 6केएल राहुल भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 55 की औसत के साथ 275 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
शिखर धवन
5 / 6शिखर धवन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 मैचों में 83.50 की औसत के साथ 167 रनों को अपने नाम किया है. धवन ने इस दौरान 1 शतक और 1 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
मुरली विजय
6 / 6पूर्व भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय इस लिस्ट पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में 76.50 की औसत के साथ 153 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक भी अपने नाम किए हैं.