IPL 2026 जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, इस दिन से करने जा रहे मैदान पर वापसी

Virat Kohli and Anushka Sharma visited Premanand Ji Maharaj: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में नजर आए हैं. वो आईपीएल जीत के तुरंत बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

jacket - 2026-06-02T153847.769

Virat Kohli and Anushka Sharma visited Premanand Ji Maharaj: आरसीबी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. टीम ने लगातार 2 साल आईपीएल का खिताब जीत इतिहास रच दिया है. टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीजन धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. फाइनल के मैच में भी उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. लगातार दूसरा खिताब जीतने के बाद अब वो पत्नि अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद जी महाराज की शरण में नजर आए. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे कोहली

विराट कोहली को आईपीएल 2026 का खिताब जीते अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं और विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आए हैं. इस दौरान दोनों ने करीब 45 मिनट तक प्रेमानंद महाराज से चर्चा की. इसके बाद वापसी में दोनों के माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला थी. इसके बाद दोनों प्रेमानंद जी के गुरुदेव से मिलने उनके आश्रम भी गए और उनका आशीर्वाद लिया. दादा गुरु बड़े महाराज जी के पास भी दोनों ने करीब 30 मिनट तक का समय बिताया और आध्यात्मिक चर्चा की. 

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उतरेंगे विराट

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अब विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. टीम इंडिया पहले 6 जून से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी और इसके बाद 13 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम साल 2027 विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत करने जा रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ