CSK के लिए गुड न्यूज, LSG के खिलाफ मैच से पहले टीम में अचानक शामिल हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

Macneil Hadley Noronha To Replace Ramakrishna Ghosh In CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हेडली नोरोन्हा को आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए घायल खिलाड़ी रामकृष्ण घोष की जगह टीम में शामिल किया है. खबर है कि फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई को जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं और इस प्रॉसेस को पूरा करने के लिए आधिकारिक मंजूरी का इंतजार कर रही है. येलो आर्मी के CEO काशी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि की है.

Macneil Hadley Noronha
1 / 7
Macneil Hadley Noronha

चेन्नई सुपरकिंग्स को अपना अगला आईपीएल 2026 का मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ ऐसे में उनका शामिल होना सीएसके के लिए एक अच्छी खबर है.

विज्ञापन

लाइमलाइट में कब आए?

लाइमलाइट में कब आए?2 / 7

24 साल के नोरोन्हा ने 2025 महाराजा ट्रॉफी के दौरान मंगलुरु ड्रैगन्स की तरफ से खेलते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से सबको इम्प्रेस किया था. इस ऑलराउंडर ने 13 मैचों में 149 के करीब के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए और टूर्नामेंट के दौरान 19 छक्के जड़े. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने टीम के सफल सीजन में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

CSK में शामिल होने के बाद पहला रिएक्शन

CSK में शामिल होने के बाद पहला रिएक्शन3 / 7

चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल होना मैकनील हेडली नोरोन्हा के लिए किसी बड़े ख्वाब के सच होने के जैसा है, इसको लेकर कर्नाटक के खिलाड़ी ने खुशी जताई है, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सीएसके का कलर का येलो इमोजी लगाया है.

बेहतरीन ऑलराउंडर

बेहतरीन ऑलराउंडर4 / 7

बल्लेबाजी में योगदान के अलावा, नोरोन्हा ने अपनी ऑफ-स्पिन बॉलिंग से भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने इस कॉम्पिटेशन में 7.44 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए. उनका एक बेहतरीन प्रदर्शन फाइनल में हुबली टाइगर्स के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट लिए.

विज्ञापन

SMAT में जलवा

SMAT में जलवा5 / 7

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत नोरोन्हा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में भी जगह मिली. उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले, और घरेलू क्रिकेट में अपनी बढ़त जारी रखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

रामकृष्ण घोष को क्या हुआ था?

रामकृष्ण घोष को क्या हुआ था?6 / 7

मैकनील नोरोन्हा ने रामकृष्ण घोष की जगह ली है, जिन्हें 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू मैच के दौरान पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इस चोट की वजह से 28 साल के घोष बाकी पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए. CSK का कैंपेन इंजरी से काफी अफेक्टेड रहा है, हालांकि टीम ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की है.

विज्ञापन

CSK झेल रहा चोट का दंश

CSK झेल रहा चोट का दंश7 / 7

चेन्नई की इस फ्रेंचाइजी को पहले ही खलील अहमद और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को पूरे सीजन के लिए चोट की वजह से गंवाना पड़ा है. नाथन एलिस सीजन की शुरुआत में नहीं खेल पाए थे, जबकि उनकी जगह आए खिलाड़ी स्पेंसर जॉनसन को भी चोट की समस्याओं का सामना करना पड़ा. इसके अलावा सबसे सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी भी पूरे अभियान के दौरान अपनी पिंडली की चोट से जूझते रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन