IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही थी. सभी उसके लिए कप्तान ऋषभ पंत को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे. जिसके कारण ही टीम का सीजन खत्म होने के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. आज हम आपको उन 5 स्टार कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खराब प्रदर्शन के कारण इस्तीफा देना पड़ा था.
गौतम गंभीर

2 / 6
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में गौतम गंभीर आईपीएल 2018 में वापस लौटे. गंभीर से इस दौरान बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन वो बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण ही गंभीर ने मिड सीजन ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.
रवींद्र जडेजा

3 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा को मिली. जहां पर टीम ने बहुत ज्यादा खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही मिड सीजन रवींद्र जडेजा ने भी सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.
रिकी पोंटिंग

4 / 6
मुंबई इंडियंस की कप्तानी आईपीएल 2013 में दिग्गज रिकी पोंटिंग को मिली. जहां पर शुरुआत में टीम ने खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही पोंटिंग ने भी बीच सीजन में ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.
वीवीएस लक्ष्मण

5 / 6
दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के कप्तान थे. जहां पर उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही बाद में उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा देने का बड़ा फैसला किया.
दिनेश कार्तिक

6 / 6
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बड़ा भरोसा करके दिनेश कार्तिक को कप्तानी सौंपी थी. आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन के कारण दिनेश कार्तिक ने भी कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया था.