
1 / 8
WWE रेसलर रिंग में फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. इंजरी का डर भी रहता है. कई रेसलर्स को चोट की वजह से संन्यास लेना पड़ा है. WWE रोस्टर में मौजूदा समय में कई स्टार्स हैं जिन्होंने साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. वैसे अक्सर आपने देखा होगा कि ज्यादातर रेसलर्स 45 साल की उम्र से पहले संन्यास ले लेते हैं. यहां हम आपको सात उम्रदराज रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने समय की सीना को पार करते हुए अभी भी रेसलिंग जारी रखी है.

2 / 8
द रॉक ने WWE में कई साल तक एक्टिव होकर काम किया. अब वो हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं. रॉक 53 साल के हैं और WWE रिंग में लड़ना उन्होंने छोड़ा नहीं है. 2024 के रेसलमेनिया में वो रोमन रेंस के साथ टैग टीम मैच में नज़र आए थे. बहुत जल्द रॉक अपना रिटायरमेंट मैच लड़ सकते हैं. उनके कुछ ड्रीम मैच भी कंपनी में बचे हुए हैं.

3 / 8
रे मिस्टीरियो को कुछ साल पहले WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. मिस्टीरियो 51 साल के हैं और वो अभी भी रिंग में एक्टिव हैं. उनके सामने युवा रेसलर्स भी फेल हो जाते हैं. ऐसा लगता है कि मिस्टीरियो अभी भी कुछ साल तक WWE में परफॉर्म करेंगे. उनके फैंस उन्हें लगातार टीवी पर देखना चाहते हैं.

4 / 8
आर-ट्रुथ का कोई जवाब नहीं है. 54 साल की उम्र में भी रिंग में वो अपना जलवा दिखा रहे हैं. वो अपने कॉमेडी कैरेक्टर के लिए काफी फेमस हैं. पिछले साल जॉन सीना के साथ भी उनकी राइवलरी रही थी. ट्रुथ को देखकर लगता है कि वो इतनी जल्दी रिटायरमेंट के मूड में नहीं हैं.

5 / 8
ब्रॉक लैसनर अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं. 48 साल की उम्र में रिंग में उनका प्रदर्शन बहुत बेहतरीन है. वो एक साथ कई रेसलर्स को धराशाई करने में सक्षम हैं. लैसनर का WWE में पार्ट-टाइम शेड्यूल है. जब भी वापसी करते हैं, तो फैंस को खुशी दोगुनी हो जाती है.

6 / 8
शेमस लंबे समय से WWE में ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं. वो 48 साल के हैं. उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. शेमस अभी भी रिंग में एक्टिव हैं. उनकी कंपनी में दिग्गजों के साथ राइवलरी रही है. शेमस अगले 4-5 साल तक रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं.

7 / 8
सीएम पंक के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. 47 साल की उम्र में भी वो रिंग में एक्टिव हैं. पंक हर हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आते हैं. रिंग में उनका सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं है. पंक WWE में लंबे समय तक काम करने वाले हैं.

8 / 8
शिंस्के नाकामुरा भी रिंग में अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स के लिए जाने जाते हैं. वो 46 साल की उम्र में भी कमाल कर रहे हैं. नाकामुरा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में नाकमुरा ने कहा था का वो अब रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे हैं.