
1 / 6
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. 2026 के सबसे बड़े शो को देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. जनवरी और फरवरी का महीना कंपनी के लिए काफी रोमांचक रहा है. हर किसी रेसलर का सपना होता है कि वो रेसलमेनिया में बतौर चैंपियन जाए और टाइटल डिफेंड करे. हर किसी को अपने करियर में ऐसा सौभाग्य नहीं मिल पाता है. यहां हम WWE के मौजूदा छह स्टार्स की बात करेंगे जिनका ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग से WrestleMania 42 में बतौर चैंपियन जाने का सपना तोड़ दिया है.
ड्रू मैकंटायर को झटका

2 / 6
ड्रू मैकइंटायर को 2026 की शुरुआत में अच्छी सफलता मिली थी. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. ऐसा लगा कि वो WrestleMania 42 में बतौर चैंपियन रिंग में उतरेंगे. ट्रिपल एच ने इससे पहले ही उन्हें हरा दिया. 6 मार्च को हुए SmackDown के शो में कोडी एक बार फिर चैंपियन बन गए.
बैकी लिंच को गंवाना पड़ा टाइटल

3 / 6
बैकी लिंच ने 2026 की शुरुआत में हुए Raw के शो में मैक्सिकन डुप्री को हराकर दोबारा वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उनका WrestleMania 42 में बतौर चैंपियन जाना तय भी लग रहा था. हाल ही में हुए एलिमिनेशन चैंबर इवेंट एजे ली ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया.
रिया रिप्ली और इयो स्काई

4 / 6
27 फरवरी 2026 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में रिया रिप्ली और इयो स्काई को लैश लीजेंड और नाया जैक्स के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. इयो और स्काई की जोड़ी ने अभी तक कमाल का काम किया था. ये दोनों भी अब बतौर चैंपियन WrestleMania 42 में नहीं जाएंगी.
सबसे बड़े हील को मिला धोखा

5 / 6
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पिछले साल के अंत में जॉन सीना को हराकर दोबारा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में उनके टाइटल रन का अंत पेंटा ने किया. मिस्टीरियो को मैच में फिन बैलर से धोखा मिला. अब मिस्टीरियो भी WrestleMania 42 में बतौर चैंपियन नहीं जाएंगे.
चेल्सी ग्रीन को नहीं मिली सफलता

6 / 6
चेल्सी ग्रीन ने पिछले साल नवंबर में जूलिया को हराकर वुमेंस यूएस चैंपियनशिप जीती. 2026 की शुरुआत में जूलिया ने ग्रीन को हराकर दोबारा टाइटल अपने नाम कर लिया. ग्रीन का भी WrestleMania 42 में बतौर चैंपियन जाने का सपना टूट गया है.