
1 / 7
Team India Top Performers: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब सिर्फ एक दिन दूर है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होने वाली है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी धमाकेदार साबित हुआ है. कुछ खिलाड़ियों ने लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और अब फाइनल में भी उनसे ऐसी ही उम्मीद होगी. आइए टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 सबसे बड़े गेम चेंजर पर नजर डालते हैं.
ईशान किशन का जमकर बोला है बल्ला

2 / 7
ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के सबसे बड़े गेम चेंजर में से एक रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक 8 मैच खेले हैं और कुल 263 रन बनाए हैं. उनकी पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी ने फैंस का दिल जीत लिया था.
जसप्रीत बुमराह रहे हैं गेम चेंजर

3 / 7
जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए गेंद से सबसे बड़े गेम चेंजर रहे हैं. उन्होंने 7 मैचों में हिस्सा लिया है और 10 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 6.62 की किफायती इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके दो ओवरों ने मैच पलट दिया था.
बेहतरीन फॉर्म में हैं संजू सैमसन

4 / 7
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं. उन्होंने इसी बीच 232 रन बनाए हैं. संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए थे, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 89 रन ठोके थे. वो भारत के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हुए हैं.
वरुण चक्रवर्ती ने बिखेरा है स्पिन का जादू

5 / 7
वरुण चक्रवर्ती के लिए सेमीफाइनल मैच भले ही अच्छा नहीं गया लेकिन वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. अब फाइनल में भी बवाल मचाना चाहेंगे.
कप्तान सूर्या हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

6 / 7
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 8 मैचों में 242 रन बनाए हैं. उन्होंने USA के खिलाफ पहले ही मैच में नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी. सूर्या अच्छे टच में नजर आए हैं और उम्मीद है कि फाइनल में भी वो तहलका मचाएंगे.
हार्दिक पांड्या रहे हैं MVP

7 / 7
हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 8 मैच खेले हैं. इसी बीच उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं. आपको बता दें कि बल्ले से भी हार्दिक ने कुछ ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं. अब वो फाइनल में भी तहलका मचा सकते हैं.