
1 / 6
Curses on Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया अपनी तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, भारत के सामने 5 अलग-अलग पनौतियां हैं, जो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी से दूर कर रही है.
होस्ट टीम ने कभी नहीं जीती ट्रॉफी

2 / 6
टी20 वर्ल्ड कप के अब तक कुल 9 संस्करण हो चुके हैं लेकिन कभी भी होस्ट टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया है. हमेशा ही मेहमान टीम ने ही टी20 वर्ल्ड कप जीता था. कई टीमों ने वनडे वर्ल्ड कप अपने होम क्राउड के सामने जीता है लेकिन कभी टी20 वर्ल्ड कप के साथ ऐसा नहीं हुआ है. टीम इंडिया अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है और उनके पास इस पनौती को हटाने का मौका है.
लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीतना

3 / 6
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. हर बार अलग-अलग चैंपियन देखने को मिले हैं. भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब उनके पास 2026 में ट्रॉफी जीतकर इस पनौती को खत्म करने का अच्छा मौका है. सूर्या एंड कंपनी न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास पलट सकती है.
अहमदाबाद का स्टेडियम

4 / 6
अहमदाबाद के स्टेडियम से टीम इंडिया और फैंस की खराब यादें जुड़ी हुई हैं. टीम इंडिया ने पिछले चार ICC टूर्नामेंट में दो मैच हारे हैं और दोनों हार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली हैं. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को हार मिली थी और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था. टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस स्टेडियम में बेहद निराशाजनक रहा है.
भारत ने न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया

5 / 6
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच देखने को मिले हैं. 2007, 2016 और 2021 में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पराजित किया है. अब तक भारत का रिकॉर्ड कीवी टीम के खिलाफ 0-3 है. यह फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए पनौती से कम नहीं है.
रविवार को टीम इंडिया ने कभी नहीं जीता वर्ल्ड कप

6 / 6
टीम इंडिया ने कभी भी वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को नहीं जीता हैं. 1983 और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल शनिवार को हुआ था और दोनों में भारत की जीत हुई थी. उन्होंने शनिवार को ही 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, वहीं सोमवार को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. भारत ने रविवार को 2014 का टी20 वर्ल्ड कप और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेला था. दोनों में भारत की हार हुई थी. अब फिर से रविवार को वर्ल्ड कप होने जा रहा है. यह टीम इंडिया के लिए पनौती से कम नहीं है.