
1 / 12
SonyLIV Top 10 Trending List: ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं. टॉप 10 की लिस्ट में चार तो रियलिटी शोज हैं, जो ट्रेंड कर रहे हैं. देखिए पूरी लिस्ट.

2 / 12
SonyLIV Top 10 Trending List: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कई तो महीनों और कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा जमाए रखती हैं. ऐसे में आज आपको उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो सोनी लिव पर ट्रेंड कर रही हैं. इसमें चार तो रियलिटी शोज ट्रेंड कर रहे हैं. (Photo- IMDb)

3 / 12
साउथ फिल्म 'बेबी गर्ल' एक थ्रिलर ड्रामा मूवी है, जो रिश्तों, पावर डायनैमिक्स और छिपे हुए इमोशन्स की परतें खोलता है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने फैसलों और उनके परिणामों से जूझती है. इसकी खासियत डार्क टोन और इंटेंस परफॉर्मेंस हैं. (Photo- IMDb)

4 / 12
देश का सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' मोशनल बैकस्टोरी, सेलिब्रिटी जजेस और लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जिसमें कई बार ऐसी परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है, जो फैंस का दिल ही चुरा लेते हैं. ये एक फैमिली एंटरटेनर शो है, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. (Photo- IMDb)

5 / 12
अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किया जा रहा है रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इस शो का फॉर्मेट पहेलियां सुलझाना और इनाम जीतना है. ये एक क्वीज शो है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. (Photo- IMDb)

6 / 12
स्टार्टअप्स का मंच और रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 5' भी ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर बना हुआ है. बिजनेस आइडिया, पिचिंग ड्रामा और रियल डील्स युवा दर्शकों को इसकी ओर अट्रैक्ट करते हैं. (Photo- IMDb)

7 / 12
कुकिंग रियलिटी शो, जिसमें सेलेब्स प्रोफेशनल जजों के सामने अपनी कला का हुनर दिखाते नजर आते हैं. कॉमेडी और मस्ती से भरे इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं. शो ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. (Photo- IMDb)

8 / 12
मिश्रा परिवार की रोजमर्रा से जुड़ी कहानी एक बार फिर से सोनी लिव की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई है. इसमें एक मिडिल-क्लास फैमिली की रोजमर्रा जिंदगी में आने वाली समस्याओं को दिखाया गया है. शो इस लिस्ट में छठे नंबर पर बरकरार है. इस सीरीज में कुल 5 एपिसोड हैं और चार सीजन आ चुके हैं. (Photo- IMDb)

9 / 12
10 एपिसोड वाली सीरीज 'अनदेखी' एक हाई-सोसाइटी और क्राइम थ्रिलर शो है. इसकी कहानी में साजिश और हत्या है, जो सस्पेंस को क्रिएट करती है. इसके तीन सीजन आ चुके हैं. सोनी लिव की ट्रेंडिगं लिस्ट में 'अनदेखी' सातवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

10 / 12
तमिल सिनेमा की एक इंटेंस ड्रामा-थ्रिलर फिल्म कलमकवल (Kalamkaval) आठवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें सामाजिक और व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी को दिखाया गया है. (Photo- IMDb)

11 / 12
7 एपिसोड वाली क्राइम-ड्रामा सीरीज Kuttram Purindhavan इस लिस्ट में नवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. साउथ की ये सीरीज सोनी लिव पर 4 भाषाओं में उपलब्ध है. इसकी कहानी इंसाफ और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के सवाल उठाती है. (Photo- IMDb)

12 / 12
'पानी' समाज के गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है, जो पानी की कमी और ग्रामीण भारत की जमीनी हकीकत को दिखाती है. इसे पांच भाषाओं में सोनी लिव पर देख सकते हैं और ये 10वें नंबर पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. (Photo- IMDb)