
1 / 9
Sonam Bajwa 100cr Movies: पंजाबी से बॉलीवुड में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में एक्ट्रेस ने दिलजीत दोसांझ की दुल्हनिया बनकर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. ऐसे में बीते दिन इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी में चार चांद ही लगा दिए.

2 / 9
सोनम बाजवा एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स और अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं. इन दिनों वो 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की दुल्हनिया बनकर स्क्रीन पर छाई हुई हैं. इसमें सोनम को काफी पसंद किया गया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी फिल्म के साथ ही सोनम ने अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

3 / 9
दरअसल, सोनम बाजवा के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि 'बॉर्डर 2' एक्ट्रेस की तीसरी बैक टू बैक हिट फिल्म है. इस फिल्म की सफलता को लेकर हाल ही में सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें मूवी की स्टार कास्ट पहुंची थी. इस दौरान वरुण धवन, सोनम को बैक टू बैक तीसरी हिट को लेकर छेड़ते नजर आए थे. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

4 / 9
सोनम बाजवा ने पिछले एक साल में लगातार दो फिल्में हिट दी थी, जो 100 करोड़ के पार थी. ऐसे में अब तीसरी फिल्म 'बॉर्डर 2' बन चुकी है, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ ही ये सोनम की पहली फिल्म भी है, जिसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस किया है. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

5 / 9
ऐसे में लगातार तीन 100 करोड़ी फिल्म देने के बाद माना जा रहा है कि सोनम बाजवा, रश्मिका मंदाना की राह पर हैं. वो उन्हें टक्कर दे रही हैं. पिछले साल 2025 में रश्मिका मंदाना ने 7 फिल्मों में काम किया था, जिसमें तीन फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल थीं. वहीं, उनकी एक फिल्में 'छावा' ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

6 / 9
बहरहाल, अगर सोनम बजवा की बैक टू बैक 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें पहली 'हाउसफुल 5' है, जिसने IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्डवाइड 289.70 करोड़ का बिजनेस किया था. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

7 / 9
इसके साथ ही सोनम बाजवा की दूसरी 100 करोड़ फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' थी, जिसके जरिए वह हर्षवर्धन राणे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखी थीं. इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री कमाल की थी. IMDb के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 110.27 करोड़ की कमाई की थी. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

8 / 9
सोनम बाजवा के लिए एक बड़ी सफलता है. एक तरह से लगातार तीन 100 करोड़ी फिल्म देने का उनके करियर का रिकॉर्ड भी बन गया है. अब एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लाइनें लगी हैं. ऐसे में देखना होगा कि उनकी आने वाली फिल्में कैसा परफॉर्म करती हैं और नए रिकॉर्ड बना पाती हैं या नहीं. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)

9 / 9
सोनम बाजवा. (Photo- Sonam Bajwa/Instagram)