
1 / 8
Prime Video Trending Movie: अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्म के दीवाने हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर शुमार ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें शोभिता धूलिपाला ने सीरियल किलर के साथ खतरनाक खेल खेला है.

2 / 8
ओटीटी आज के समय में ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज हर हफ्ते रिलीज होती हैं. इसमें कई तो हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहती हैं. वहीं, जिन फिल्मों को थिएटर में अच्छा रिस्पांस नहीं मिलता है. उन्हें ओटीटी पर अच्छा खासा रिस्पांस मिलता है. ऐसे में आज आपको इस हफ्ते रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- Youtube)

3 / 8
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो एक क्राइम थ्रिलर है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आते ही छा गई है. ये ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर बनी हुई है. इसमें एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला सीरियल किलर के साथ खतरनाक खेल खेलती नजर आ रही हैं. (Photo- Youtube)

4 / 8
शोभिता धूलिपाला की इस फिल्म को आईएमडीबी की ओर से भी 10 में से 6 रेटिंग दी गई है. प्राइम वीडियो की नई क्राइम थ्रिलर मूवी है. इसमें एक पैटर्न से जुड़े कई मर्डर की कहानी दिखाई गई है, जिसे देखने के बाद दिमाग की नशे हिल जाएंगी. (Photo- Youtube)

5 / 8
इस फिल्म का नाम 'चीकाटिलो' है. इसे इसी हफ्ते प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और महज दो दिनों में ही फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इसमें शोभिता के साथ विश्वदेल रचाकोंडा हैं. ये एक क्राइम जर्नलिस्ट की कहानी बताती है, जो असल जिंदगी की कहानियों को बताने के लिए मशहूर है. (Photo- Youtube)

6 / 8
फिल्म की कहानी संध्या यानी कि शोभिता धूलिपाला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तेलंगाना के जाने-माने टीवी चैनल में क्राइम एंकर होती हैं. फिल्म की कहानी तब खतरनाक मोड़ लेती है जब संध्या को उसके बॉयफ्रेंड का पता चलता है कि बॉबी और उसके बॉयफ्रेंड की उसके अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है. (Photo- Youtube)

7 / 8
कहानी में एक और मोड़ आता है कि बॉबी की हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था. बाद में ये मामला राष्ट्रहित का बन जाा है. ऐसे में सवाल बन जाता है कि क्या संध्या हत्यारे का पर्दाफाश कर पाएंगी? (Photo- Youtube)

8 / 8
'चीकाटिलो' एक शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है. ये प्राइम वीडियो पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में शोभिता धूलिपाला की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. इसे तमिल, हिंदी और तेलुगु में देख सकते हैं. (Photo- Youtube)