
1 / 7
Shukraditya Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह होली के त्योहार के दिन यानी 4 मार्च को मीन राशि में जाएंगे. वहीं, सूर्यदेव 15 मार्च को मीन राशि में जाएंगे. इस प्रकार मीन राशि में शुक्र और सूर्य की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष शास्त्र में 'शुक्रादित्य योग' कहते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि मीन राशि में बनने वाले इस शुक्रादित्य योग से 5 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर चमकेगा. इन राशियों को करियर, कारोबार और का-धंधे में तेज बरकत प्राप्त होगी और इनका घर धन-धान्य से भर जाएगा.

2 / 7
शुक्रादित्य योग के लाभ - शुक्र और सूर्य के कारकत्व और फल देने की शक्ति का अनुसार, शुक्रादित्य योग से व्यक्ति के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है, समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है. धन, वैभव और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. व्यापार व प्रशासनिक कार्यों में प्रतिष्ठा और उन्नति मिलती है और साथ ही दांपत्य जीवन में सुख और अच्छे संबंधों की संभावना रहती है.

3 / 7
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि वालों के लिए यह योग आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे. विदेश या दूर स्थान से लाभ के संकेत हैं. खर्च बढ़ेंगे, पर आय भी संतुलित रहेगी. वैवाहिक जीवन में समझदारी बढ़ेगी. मन आध्यात्म की ओर भी आकर्षित हो सकता है. प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखें, लेकिन लाभ की संभावना बनी रहेगी.

4 / 7
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से शुभ है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. मित्रों और संपर्कों से लाभ मिलेगा. व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. निवेश सोच-समझकर करें तो अच्छा लाभ संभव है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. किसी बड़े प्रोजेक्ट या नई डील से अचानक आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं.

5 / 7
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. पदोन्नति या नई नौकरी के अवसर बनेंगे. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. पिता से संबंध बेहतर होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. सार्वजनिक जीवन में पहचान बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं की सराहना होगी. आत्मविश्वास के बल पर आप नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा पाएंगे.

6 / 7
धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि के लिए यह योग पारिवारिक सुख लेकर आएगा. घर या वाहन से जुड़ा सुख मिल सकता है. संपत्ति संबंधी मामलों में प्रगति होगी. माता का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी. आय में नियमित वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. मानसिक शांति का अनुभव होगा. पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. शिक्षा या प्रतियोगिता से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है.

7 / 7
कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि पर इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा, क्योंकि दोनों ग्रह इसे इस राशि से बाहर निकलने का विदाई की भेंट देंगे. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. करियर में नई दिशा मिल सकती है. व्यापार में तेजी आएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. आत्मविश्वास और मान-सम्मान दोनों में वृद्धि होगी. रुके हुए महत्वपूर्ण निर्णय अब आपके पक्ष में आ सकते हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा.