
1 / 7
Shukra Shani Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि ग्रह का योग-संयोग बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इन दोनों ग्रहों के योग धन, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा का संकेत देते हैं। इसकी वजह इन दोनों ग्रहों के कारकत्व में है। यह देखा गया है कि शुक्र की सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य वाली ऊर्जा शनि की अनुशासन और कर्म प्रधानता के साथ मिलकर सफलता और स्थिरता लाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 फरवरी की सुबह में 07:37 ए एम बजे से शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से 30° की कोणीय दूरी पर स्थित हो चुके हैं, जिसे ज्योतिष में द्विद्वादश योग कहते हैं।

2 / 7
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह द्विद्वादश योग तब बना है, जब शुक्र ग्रह कुंभ राशि और शनि ग्रह मीन राशि में स्थित हैं। शुक्र-शनि का यह योग भाग्य और धन का जबरदस्त संयोग का प्रतीक है। इस योग व्यक्तित्व में आकर्षण, आर्थिक लाभ और दीर्घकालिक सम्मान प्रदान करने साबित हो सकता है। यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह धन, सम्मान और भाग्य की चमक बढ़ाने वाला होगा।

3 / 7
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि के लिए यह योग करियर और धन दोनों के लिहाज से अनुकूल है। मित्रों और संपर्कों के माध्यम से नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से किए गए प्रयास अब रंग लाने लगेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। यह समय निवेश और बचत की योजनाओं के लिए भी शुभ है।

4 / 7
तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि योग रचनात्मकता और संतुलन लेकर आया है। कामकाज में नई ऊर्जा महसूस होगी। कला, फैशन, डिजाइन या मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने पर बड़ा फायदा होगा। रिश्तों में परिपक्वता आएगी। सम्मान और पहचान बढ़ने के संकेत हैं। आपकी कूटनीति और सौम्य व्यवहार सफलता का मजबूत आधार बनेंगे।

5 / 7
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों के लिए यह योग परिश्रम को सम्मान में बदलने वाला है। आपकी मेहनत अब सबके सामने आएगी। नौकरी या व्यवसाय में स्थिर प्रगति होगी। धन संचय के अवसर बनेंगे। पुराने निवेश लाभ देना शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। समाज में आपकी छवि और मजबूत होगी। नई जिम्मेदारियां भविष्य में उच्च पद और प्रतिष्ठा दिला सकती हैं।

6 / 7
कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। शुक्र का आपकी ही राशि में होना आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। लोग आपकी बातों और विचारों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर बड़ा लाभ देंगी। आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। पुराने रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। सामाजिक सम्मान में भी स्पष्ट वृद्धि दिखेगी। इस दौरान लिए गए निर्णय भविष्य में स्थायी सफलता की नींव रख सकते हैं।

7 / 7
मीन राशि (Pisces) - मीन राशि के जातकों के लिए शनि का आपकी राशि में होना और शुक्र से द्विद्वादश संबंध बनना भाग्य को मजबूती देगा। मेहनत का फल अब मिलने लगेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सुधार होगा। नौकरी में स्थिरता आएगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप अधिक संतुलित और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। भविष्य की योजनाएं सफल दिशा में आगे बढ़ेंगी। धैर्य और अनुशासन बनाए रखने से लाभ कई गुना बढ़ सकता है।