
1 / 7
Shukra Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह प्रेम, धन, सौंदर्य और संबंधों के फलों की दिशा बदल देता है. शतभिषा नक्षत्र राहु का नक्षत्र है, जो रहस्य, उपचार, शोध और अचानक परिवर्तन से जुड़ा होता है. यह देखा गया है कि जब शुक्र शतभिषा नक्षत्र में गोचर करते हैं तो भौतिक सुखों के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक उपचार का योग बनता है. यह गोचर अचानक धनलाभ, रिश्तों में सुधार और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है.

2 / 7
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 11 फरवरी, 2026 की सुबह में 08:56 AM बजे शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य खुलासा करते हैं कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह शुक्र के मित्र हैं. लिहाजा इस नक्षत्र शुक्र गोचर लाभकारी होता है, जिसका असर यूं तो सभी राशियों पर काफी गहरा और व्यापक होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के सुख-मौज के दिन शुरू हो जाएंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

3 / 7
वृषभ राशि (Taurus) - शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा. जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी. धन के नए स्रोत बनेंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. लग्ज़री वस्तुओं की खरीद का योग बनेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव दिखेगा. परिवार के साथ समय बिताने के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे भावनात्मक संतुलन बना रहेगा.

4 / 7
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर अचानक लाभ देने वाला रहेगा. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. रचनात्मक कामों से पहचान बनेगी. मित्रों और नेटवर्क से आर्थिक फायदा होगा. मानसिक तनाव कम होगा. रिश्तों में स्पष्टता आएगी. सोचने की क्षमता मजबूत होगी और निर्णय सही दिशा में जाएंगे. विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़े कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं.

5 / 7
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन मान-सम्मान और ऐशो-आराम लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. आय में स्थिरता आएगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. पुराने अधूरे काम पूरे होंगे. आत्मबल बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता निखरेगी. उच्च अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलने की संभावना भी बनेगी.

6 / 7
तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए प्रभाव गहरा होगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में संतुलन आएगा. धन के मामले मजबूत होंगे. कला, फैशन और सौंदर्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में सुख का अनुभव होगा. नई साझेदारियों से लाभ मिलने और रुके हुए समझौते पूरे होने के योग बनेंगे.

7 / 7
कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि के लिए यह गोचर परिवर्तनकारी साबित होगा. शतभिषा नक्षत्र आपकी ही राशि में स्थित है, जिससे विशेष लाभ मिलेगा. अचानक धनलाभ के योग बनेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मानसिक स्पष्टता आएगी. नई योजनाएं सफल होंगी. शोध, तकनीक और नवाचार से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और जीवन को देखने का नजरिया सकारात्मक रूप से बदलेगा.